भाजपा का बड़ा संगठनात्मक बदलाव, झारखंड समेत कई राज्यों के प्रभारी बदले
भाजपा ने संगठनात्मक फेरबदल करते हुए कई राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के प्रभारी व सह-प्रभारियों की नई नियुक्तियां की हैं. झारखंड की जिम्मेदारी गजेंद्र पटेल को दी गई है, जबकि सौरभ सिंह और निवेदिता सिंह सह-प्रभारी होंगे. वहीं प्रदीप वर्मा और अनंत ओझा को उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी मिली है.







