उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने 8 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है. पार्टी ने धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल समेत 8 नेताओं को उम्मीदवार बनाया है. सूची में 3 OBC, 2 SC और 3 सामान्य वर्ग के चेहरे शामिल हैं. वहीं, हरदीप पुरी और बीएल वर्मा को टिकट नहीं दिया गया है.
Bawal News के EXCLUSIVE इंटरव्यू में ब्रज मोहन राम ने अपने संघर्ष के दिनों से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फोन और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से हुई बातचीत तक के अनुभव साझा किए।
रांची के बेड़ो थाना क्षेत्र में रांची-गुमला फोरलेन पर जरिया गांव के पास शुक्रवार अहले सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ. तेज रफ्तार इको वैन आगे चल रहे टेलर में पीछे से जा घुसी और भारी लोहे की मशीन के नीचे फंस गई. हादसे में वैन चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए.
झारखंड के रेजिडेंट कमिश्नर अरवा राजकमल और गृह मंत्रालय के मुख्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार चतुर्वेदी के बीच नई दिल्ली स्थित झारखंड भवन में बैठक हुई. इसमें सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रवेश पास, वाहन पास के नवीनीकरण, सुरक्षा प्रोटोकॉल और प्रशासनिक सुविधाओं को बेहतर बनाने पर चर्चा की गई.
सपा ने उत्तर प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए रामगोपाल यादव के साथ धनराज नाथवानी को उम्मीदवार बनाया है. धनराज, झारखंड से भाजपा समर्थित निर्दलीय राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी के बेटे हैं. अखिलेश के इस फैसले के बाद पिता-पुत्र की अलग-अलग राजनीतिक पृष्ठभूमि को लेकर सियासी चर्चा तेज हो गई है.
यूपी के डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने डॉक्टरों से मरीजों की पर्ची पर दवाओं और जांचों के नाम हिंदी या देवनागरी में लिखने की अपील की है. उन्होंने भोजपुरी, अवधी जैसी लोकभाषाओं में मरीजों से संवाद बढ़ाने पर भी जोर दिया.

महगामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह की दुर्घटना में मौत हो गई. घटना की सूचना के बाद दीपिका पांडेय सिंह हेलिकॉप्टर से रांची पहुंचीं. एयरपोर्ट पर वह बेहद भावुक और गमगीन नजर आईं, जहां करीबी लोग उन्हें संभालते हुए बाहर लेकर आए.

कोयला कारोबारी कुंभनाथ सिंह की पत्नी गया देवी चौथे समन के बाद रांची स्थित ED कार्यालय पहुंचीं, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है. एजेंसी की जांच कोयला कारोबार से जुड़े वित्तीय लेनदेन और संपत्तियों से जुड़े मामलों पर केंद्रित बताई जा रही है.

बृजेश गंझू की वाराणसी में मौत के बाद टीपीसी ने 24 से 26 सितंबर तक झारखंड के सात जिलों में बंद का ऐलान किया है. चतरा, हजारीबाग, पलामू, लातेहार, गढ़वा, लोहरदगा और गुमला में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. पुलिस और खुफिया एजेंसियां संवेदनशील इलाकों पर नजर बनाए हुए हैं.

झारखंड सरकार खनिजों पर सेस और अन्य लेवी लगाने के राज्यों के अधिकार से जुड़े मुद्दे पर विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की तैयारी में है. 5 और 6 अक्टूबर को संभावित सत्र को लेकर 25 सितंबर की कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव आ सकता है.

रांची के धुर्वा इलाके में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. आरोप है कि पड़ोस का युवक घर में घुसकर वारदात के बाद फरार हो गया. पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है.

जमशेदपुर के मरीन ड्राइव पर गुरुवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह समेत चार लोगों की मौत हो गई. तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई. हादसे पर सीएम हेमंत सोरेन, इरफान अंसारी और बाबूलाल मरांडी ने शोक जताया.

झारखंड CGL पेपर गड़बड़ी मामले की जांच कर रही CID ने रांची नगर निगम के फूड इंस्पेक्टर संजय कुमार को गिरिडीह से गिरफ्तार किया है. पिहरा स्थित आवास पर छापेमारी के बाद उसे रांची लाकर पूछताछ की जा रही है.