दिल्ली में INDIA ब्लॉक की अहम बैठक में करीब 20 विपक्षी दलों ने SIR और चुनाव आयोग से जुड़े मुद्दों पर आगे की रणनीति तय की. बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 2 से 8 अक्टूबर तक ‘लोकतंत्र बचाओ’ कार्यक्रम और 6 अक्टूबर को सभी विपक्षी सांसदों के चुनाव आयोग तक मार्च की जानकारी दी.
पश्चिम बंगाल उपचुनाव 2026 में भाजपा ने नंदीग्राम और रेजिनगर दोनों सीटों पर शानदार जीत दर्ज कर सियासी हलचल तेज कर दी है. नंदीग्राम में हसीरानी रथ ने 1,22,753 वोटों के अंतर से जीत हासिल की, जबकि रेजिनगर में भी भाजपा की जीत ने राजनीतिक समीकरणों पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
सपा ने उत्तर प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए रामगोपाल यादव के साथ धनराज नाथवानी को उम्मीदवार बनाया है. धनराज, झारखंड से भाजपा समर्थित निर्दलीय राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी के बेटे हैं. अखिलेश के इस फैसले के बाद पिता-पुत्र की अलग-अलग राजनीतिक पृष्ठभूमि को लेकर सियासी चर्चा तेज हो गई है.

IAS से इस्तीफे के बाद दिव्या मित्तल ने अपनी नई राजनीतिक पारी का ऐलान किया है. उत्तर प्रदेश को अपनी कर्मभूमि बताते हुए मित्तल ने शिक्षा, सड़क, न्याय, रोजगार और युवाओं के भविष्य जैसे मुद्दों को अपनी राजनीति के केंद्र में रखने की बात कही.
रांची में SIR को लेकर कांग्रेस ने पुराने विधानसभा परिसर से निर्वाचन आयोग कार्यालय तक मार्च निकालकर विरोध-प्रदर्शन किया. कांग्रेस ने मतदाता सूची के पुनरीक्षण में पारदर्शिता की मांग करते हुए दावा किया कि बड़ी संख्या में मतदाता नाम प्रभावित हो सकते हैं.

झारखंड की आदिवासी संस्कृति की झलक अब दिल्ली में देखने को मिलेगी. रविवार को संजय सेठ के आवास पर करम महोत्सव का आयोजन होगा, जिसमें करम पूजा, पारंपरिक नृत्य और जनजातीय लोक संस्कृति की प्रस्तुति होगी.

आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो के पार्टी से इस्तीफा देने और भाजपा में शामिल होने की चर्चाएं तेज हैं. उनके फेसबुक प्रोफाइल से आजसू का नाम हटने के बाद अटकलों को और हवा मिली है. हालांकि, हरेलाल महतो की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है.
भाजपा ने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए पवन साई को नया प्रदेश संगठन महामंत्री बनाया है. वहीं, झारखंड के मौजूदा संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी दी गई है. जानिए BJP के इस संगठनात्मक फेरबदल में किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी.
भाजपा ने संगठनात्मक फेरबदल करते हुए कई राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के प्रभारी व सह-प्रभारियों की नई नियुक्तियां की हैं. झारखंड की जिम्मेदारी गजेंद्र पटेल को दी गई है, जबकि सौरभ सिंह और निवेदिता सिंह सह-प्रभारी होंगे. वहीं प्रदीप वर्मा और अनंत ओझा को उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी मिली है.

पुरुलिया में कुर्मी समाज के बड़े महाजुटान के बाद झारखंड में कुर्मी को अनुसूचित जनजाति (ST) का दर्जा देने की मांग फिर चर्चा में है. इसी मुद्दे पर कांग्रेस से जुड़ी रमा खलखो ने आदिवासी समाज की ऐतिहासिक पहचान, परंपरा और संवैधानिक अधिकारों का जिक्र करते हुए अपनी राय रखी.

झारखंड के दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के पास रहे सभी विभाग अब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जिम्मे होंगे. मंत्रिमंडल समन्वय विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है. इसके तहत उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, नगर विकास एवं आवास तथा कला, संस्कृति, खेलकूद एवं पर्यटन विभाग मुख्यमंत्री को आवंटित किए गए हैं.
TMC के नाम और सिंबल विवाद के बीच चुनाव आयोग ने ममता बनर्जी के गुट को नया नाम ‘Mamata All India Trinamool Congress’ और ‘फुटबॉल खिलाड़ी’ चुनाव चिह्न आवंटित किया है. वहीं दूसरे गुट को ‘Democratic Trinamool Congress’ नाम और ‘लिफाफा’ सिंबल मिला है.
पश्चिम बंगाल की रेजीनगर और नंदीग्राम विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में मुकाबला दिलचस्प हो गया है. TMC के बागी गुट ने दोनों सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं.