झारखंड हाईकोर्ट में JPSC की 11वीं से 13वीं सिविल सेवा परीक्षा, CDPO और FSO नियुक्तियां रद्द करने के राज्य सरकार के फैसले के खिलाफ सुनवाई हुई. शुक्रवार को JPSC ने अपना पक्ष रखा, जबकि सोमवार को राज्य सरकार अदालत में दलीलें पेश करेगी. नियुक्त अभ्यर्थियों की नजर अब हाईकोर्ट के अगले फैसले पर टिकी है.
देवघर में शनिवार को उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन पहुंचेंगे. वे एम्स देवघर के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के बाद दर्दमारा स्थित पीडी हिंदुजा अस्पताल परिसर में आयोजित सैन्य मेले के समापन समारोह में शिरकत करेंगे. उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है.
JSCA स्टेडियम में दोपहर 3 बजे से दर्शकों की एंट्री शुरू होगी. हेलमेट, सिक्के, बैग, बोतल और कई अन्य सामान ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा. जानें स्टेडियम के एंट्री नियम और प्रतिबंधित सामानों की पूरी लिस्ट.
भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20 मुकाबला 9 अक्टूबर को रांची में खेला जाएगा. पहले मैच में जीत के बाद टीम इंडिया सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाने के इरादे से उतरेगी. हालांकि रांची में बारिश मैच का मजा किरकिरा कर सकती है. जेएससीए स्टेडियम की पिच भी मुकाबले में अहम भूमिका निभाएगी.

साहिबगंज नगर थाना क्षेत्र में बाइक चोरी के मामले का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा किया है. कैनरा बैंक के पास से चोरी हुई मोटरसाइकिल फूलवरिया गांव से बरामद की गई, जबकि पुलिस ने आरोपी मो. आसिफ उर्फ आसू को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

साहिबगंज में दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. 22 अक्टूबर को प्रतिमा विसर्जन होगा. हैवी साउंड सिस्टम के इस्तेमाल पर रोक रहेगी, जबकि अफवाह और भ्रामक सोशल मीडिया पोस्ट पर प्रशासन की नजर रहेगी.

साहिबगंज के करमटोला रेलवे स्टेशन पर रैक लोडिंग का काम करने वाले करीब 400 मजदूर मजदूरी भुगतान और मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर हड़ताल पर चले गए हैं. मजदूरों का दावा है कि 11 दिनों की मजदूरी अब तक नहीं मिली है.

झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR की समयसीमा बढ़ा दी गई है. अब अंतिम मतदाता सूची 30 नवंबर 2026 को प्रकाशित होगी. निर्वाचन आयोग ने नोटिस, दावे-आपत्तियों, सुनवाई और सत्यापन के लिए नया शेड्यूल जारी किया है.

रूपी सोरेन पंचतत्व में विलीन हो गईं. नेमरा में पूरे सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया. अंतिम विदाई के दौरान परिजन, नेता और समर्थक भावुक नजर आए. उनके निधन से परिवार और झारखंड के राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर है.

झारखंड की DGP तदाशा मिश्रा की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल उन्हें पद से हटाने से इनकार कर दिया है. अदालत ने कहा कि नियुक्ति पर फैसला लेने से पहले तदाशा मिश्रा का पक्ष सुनना जरूरी है.

झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं को रद्द करने के राज्य सरकार के फैसले के खिलाफ चल रही कानूनी लड़ाई में गुरुवार का दिन JSSC-CGL के लिए अहम रहा. झारखंड हाईकोर्ट में (JSSC-CGL) परीक्षा-2023 को रद्द करने के फैसले के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सुनवाई पूरी हो गई.

हेमंत सोरेन की मां और दिवंगत शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन का पार्थिव शरीर रांची से पैतृक गांव नेमरा के लिए रवाना हो गया है. उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा.
रूपी सोरेन के निधन पर झारखंड में शोक की लहर है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, बाबूलाल मरांडी, राज्यपाल संतोष गंगवार और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दुख जताया और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की.