नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस की जीत, फडणवीस-गडकरी के गृह नगर में BJP को 3,271 वोटों से हराया
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में नागपुर स्नातक सीट पर कांग्रेस के अभिजीत वंजारी ने बीजेपी उम्मीदवार सुधाकर कोहाले को 3,271 वोटों से हराया. वंजारी को 67,231 वोट मिले, जबकि कोहाले को 63,960 वोट प्राप्त हुए. महाराष्ट्र की पांच MLC सीटों में महा विकास आघाड़ी ने तीन और महायुति ने दो सीटों पर जीत दर्ज की.


