हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तीनों फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया है. भावुक पोस्ट में उन्होंने कहा कि यह आसान फैसला नहीं था, लेकिन उन्हें भरोसा है कि टीम सही दिशा में आगे बढ़ रही है.
रांची के JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबले को लेकर क्रिकेट फैंस में जबरदस्त उत्साह है. हालांकि, युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिलने से उनके प्रशंसक निराश हैं. वहीं, संजू सैमसन ने रांची के स्टेडियम की तारीफ करते हुए इसे शानदार बताया.

एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीतने के बाद झारखंड की स्टार हॉकी खिलाड़ी निक्की प्रधान ने खास इंटरव्यू में चीन के खिलाफ ऐतिहासिक जीत, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन से मुलाकात और खूंटी के छोटे से गांव से भारतीय महिला हॉकी टीम तक पहुंचने के अपने संघर्षपूर्ण सफर को साझा किया.

एशियन गेम्स 2026 में स्वर्ण पदक जीतने वाली झारखंड की चार हॉकी खिलाड़ियों से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मुलाकात की. सलीमा टेटे, निक्की प्रधान, ब्यूटी डुंगडुंग और दीपिका सोरेंग को मिठाई खिलाकर बधाई दी गई और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया.

एशियन गेम्स 2026 में स्वर्ण पदक जीतकर झारखंड की चार हॉकी खिलाड़ी सलीमा टेटे, निक्की प्रधान, ब्यूटी डुंगडुंग और दीपिका सोरेंग रांची लौटीं. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ उनका जोरदार स्वागत किया गया.

रांची के जेएससीए स्टेडियम में 9 अक्टूबर को भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 मुकाबला खेला जाएगा. मैच के टिकट 6 और 7 अक्टूबर को मिलेंगे. टिकट की कीमत 1,600 से 18,000 रुपये तक रखी गई है. सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं.
अमन सहरावत ने एशियन गेम्स 2026 के कुश्ती फाइनल में वर्ल्ड नंबर-1 नॉर्थ कोरियाई पहलवान चोंग सोंग को 11-7 से हराकर गोल्ड मेडल जीत लिया. आखिरी मिनट में शानदार वापसी करते हुए अमन ने भारत को 20वां स्वर्ण पदक दिलाया.
भारत ने एशियन गेम्स 2026 के क्रिकेट फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराकर लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल जीत लिया. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 211 रन बनाए, जिसके जवाब में पाकिस्तान 192/5 रन ही बना सका. अभिषेक शर्मा ने 61 और तिलक वर्मा ने नाबाद 51 रन की शानदार पारी खेली.
श्रीलंका को 124 रन से हराकर भारत ने एशियन गेम्स के पुरुष T20I फाइनल में जगह बना ली है. अब शनिवार को गोल्ड मेडल के लिए भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे.

रांची के JSCA स्टेडियम में 9 अक्टूबर को भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 मुकाबला होगा. जानिए टिकट बिक्री की तारीख, ऑफलाइन और ऑनलाइन बुकिंग का तरीका और 1600 से 18,000 रुपये तक की टिकट कीमत.
एशियन गेम्स 2026 में भारत ने एथलेटिक्स का पहला गोल्ड मेडल महिला 4x400 मीटर रिले में जीता. किरण पहल, पूवम्मा माचेत्तिरा, प्राची चौधरी और विथ्या रामराज की भारतीय चौकड़ी ने 3:29.69 मिनट में रेस पूरी कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया. इस जीत के साथ भारत के एशियन गेम्स में कुल गोल्ड मेडल की संख्या छह हो गई.

विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में 88 गेंदों पर नाबाद 139 रन की तूफानी पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 15 हजार ODI रन पूरे किए, घरेलू मैदान पर सचिन तेंदुलकर के सबसे ज्यादा ODI रन का रिकॉर्ड तोड़ा और वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना 10वां शतक जड़ा.
रांची के जेएससीए अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में 9 अक्टूबर को होने वाले भारत-वेस्टइंडीज दूसरे टी-20 मैच को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. मैच के दिन दोपहर 3 बजे से दर्शकों की एंट्री शुरू होगी और बिना टिकट वालों को स्टेडियम के आसपास जमा होने की अनुमति नहीं होगी.