अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, लंबित मामलों का समय-सीमा में करें निष्पादन : एसपी
मासिक अपराध गोष्ठी में थाना प्रभारियों को एसपी प्रवीण पुष्कर ने दिए निर्देश, साइबर अपराध, नशे के कारोबार और वाहन चोरी पर प्रभावी कार्रवाई का दिया आदेश

देवघर : पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर की अध्यक्षता में बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गई... इसमें जिले के सभी थाना प्रभारी, अंचल निरीक्षक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी शामिल हुए... बैठक में जिले की विधि-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई... इस दौरान एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को लंबित मामलों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया... गोष्ठी में न्यायालय से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने पर जोर दिया गया... एसपी ने वारंट, इश्तेहार और कुर्की से संबंधित मामलों का समय पर निष्पादन करने के साथ ई-समन की प्रक्रिया का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया... उन्होंने कम्युनिटी पुलिसिंग को बढ़ावा देने और आम लोगों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया... बैठक में अवैध आग्नेयास्त्रों और मादक पदार्थों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया... इसके अलावा साइबर अपराध, वाहन चोरी, महिला एवं बाल अपराधों पर नियंत्रण के लिए सतर्कता और सक्रियता बढ़ाने को कहा गया... एसपी ने डायल-112 सेवा की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने और जिले में यातायात व्यवस्था को और सुदृढ़ करने पर भी विशेष जोर दिया.
पुलिसकर्मियों की समस्याएं भी सुनीं
मासिक अपराध गोष्ठी के अलावा बुधवार को पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर की अध्यक्षता में पुलिस केंद्र, डाबर ग्राम में पुलिस सभा का भी आयोजन किया गया.. इसमें पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों की सामूहिक और व्यक्तिगत समस्याओं को बारी-बारी से सुना गया... प्राप्त शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा समस्याओं के निराकरण की कार्रवाई की गई...
संबंधित ख़बरें
और JHARKHAND ख़बरेंझारखंड में इबोला वायरस को लेकर अलर्ट, एयरपोर्ट-रेलवे स्टेशन पर होगी स्क्रीनिंग: इरफान अंसारी

13 दिसंबर से शुरू होगा देवघर प्रीमियर लीग, 5 दिसंबर को खिलाड़ियों का ऑक्शन, खिलाड़ियों को मिलेगा प्रतिभा दिखाने का मौका
भूषण बाड़ा मामले पर पहली बार CM हेमंत सोरेन की आई प्रतिक्रिया, कहा- किसी कीमत पर गलत को बर्दाश्त नहीं करेगी सरकार

झारखंड कैबिनेट में 41 प्रस्तावों पर मुहर, सरकारी कर्मचारियों का बढ़ेगा महंगाई भत्ता

बाबा मंदिर के प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी को हटाने की मांग, तीर्थ पुरोहित महासभा ने आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

SIR 2026: मतदाता सूची के काम में लापरवाही पर DC सख्त, BLO और सुपरवाइजर का वेतन रोकने का निर्देश


