मंझीलाडीह में कार्तिक उद्यापन पर भव्य कलश यात्रा, शामिल हुए बादल पत्रलेख
देवघर के सारवां प्रखंड स्थित मंझीलाडीह गांव में कार्तिक उद्यापन सह श्रीमद्भागवत कथा को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई. अजय नदी के भंडारों घाट से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जल लेकर श्रद्धालु गांव पहुंचे. यात्रा में पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख भी शामिल हुए.

Deoghar :- झारखंड के देवघर जिले के सारवां प्रखंड स्थित मंझीलाडीह गांव में कार्तिक उद्यापन सह श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन को लेकर मंगलवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई. धार्मिक उत्साह और श्रद्धा के बीच निकली इस यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं और युवतियां शामिल हुईं. वैदिक मंत्रोच्चार, शंख ध्वनि और जयकारों से पूरा गांव भक्तिमय हो गया. इस धार्मिक आयोजन में झारखंड सरकार के पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख भी शामिल हुए. उन्होंने आयोजनकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए ऐसे आयोजनों को समाज में आध्यात्मिक चेतना और धार्मिक संस्कारों को मजबूत करने वाला बताया.
अजय नदी के भंडारों घाट से शुरू हुई कलश यात्रा
कलश यात्रा की शुरुआत अजय नदी के भंडारों घाट से हुई. यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं और युवतियां सिर पर कलश लेकर पहुंचीं. वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ नदी से पवित्र जल भरा गया. इसके बाद श्रद्धालु जयघोष करते हुए कलश लेकर मंझीलाडीह गांव पहुंचे. पूरे रास्ते भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा.
बादल पत्रलेख ने आयोजनकर्ताओं को दी शुभकामनाएं
कलश यात्रा में पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख भी शामिल हुए. उन्होंने आयोजनकर्ताओं कार्तिक झा, उनकी पत्नी सुशीला देवी और स्व. पटलन झा की पत्नी पार्वती देवी को इस धार्मिक अनुष्ठान के लिए बधाई दी. उन्होंने कहा कि ईश्वर की कृपा के बिना मनुष्य को ऐसे पुण्य कार्यों में सहभागी बनने का अवसर नहीं मिलता. धार्मिक आयोजन लोगों को भक्ति, सेवा और संस्कारों से जोड़ने का काम करते हैं.
बुधवार से शुरू होगी श्रीमद्भागवत कथा
कार्तिक उद्यापन के तहत बुधवार से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ होगा. इसमें श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और श्रीमद्भागवत के आध्यात्मिक संदेशों का श्रवण करने का अवसर मिलेगा. कथा को लेकर गांव और आसपास के क्षेत्रों में उत्साह का माहौल है.
दुलीडीह की कलश यात्रा में भी शामिल हुए बादल
इस दौरान पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख सारवां प्रखंड के दुलीडीह गांव में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान की कलश यात्रा में भी पहुंचे. उन्होंने श्रद्धालुओं से मुलाकात की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की. कार्यक्रम में रामकिशोर सिंह, आचार्य गंगाधर पत्रलेख समेत कई गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे.
संबंधित ख़बरें
और JHARKHAND ख़बरेंझारखंड में 108 एम्बुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल, 18 नवंबर की रात 8 बजे से अनिश्चितकालीन आंदोलन; तीन महीने का वेतन बकाया
विशाखापत्तनम में पुल से गिरकर झारखंड के मजदूर की मौत, परिवार को मिली 50 हजार की सहायता
झारखंड में आदिवासी नाबालिग से यौन शोषण के आरोपों पर सियासत तेज, भूषण बाड़ा की गिरफ्तारी की मांग लेकर राज्यपाल से मिले BJP नेता

विधायक भूषण बाड़ा से जुड़े कथित मामले पर दीपक बिरुआ ने निष्पक्ष जांच की मांग की, बोले- कानून से ऊपर कोई नहीं

देवघर: ऑटिज्म पीड़ित 13 वर्षीय सत्यम का आधार कार्ड बनवाने की पहल, सरकारी योजनाओं से जोड़ने का DC ने दिया निर्देश

झारखंड में चक्रवाती तूफान का असर, 19 से 22 नवंबर तक बारिश के आसार; 4 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट


