झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा की 71 सदस्यीय केंद्रीय कमेटी में मिली जगह, 20 दिसंबर को रांची में होगा शपथ ग्रहण समारोह
झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा की नई 71 सदस्यीय केंद्रीय कमेटी में देवघर के ध्रुव प्रसाद साह को फिर केंद्रीय सचिव की जिम्मेदारी मिली है. उनके पुनर्मनोनयन पर वैश्य समाज में खुशी है. 20 दिसंबर को रांची में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा.

Deoghar :- झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा की नई केंद्रीय कमेटी में देवघर के युवा समाजसेवी ध्रुव प्रसाद साह को एक बार फिर केंद्रीय सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है. उनके पुनर्मनोनयन से देवघर समेत संथाल परगना और राज्य के दूसरे जिलों में वैश्य समाज के लोगों में खुशी का माहौल है. समाज के लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में संगठन की गतिविधियों को और मजबूती मिलेगी. केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहू ने 17 नवंबर को रांची के होटल आलोका सभागार में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान 71 सदस्यीय केंद्रीय कमेटी की सूची जारी की. इसमें ध्रुव प्रसाद साह को दोबारा केंद्रीय सचिव बनाया गया है. इस घोषणा के बाद देवघर, दुमका, गिरिडीह, धनबाद, रांची और बोकारो समेत कई जिलों से उन्हें शुभकामनाएं मिल रही हैं.
शिक्षा, सुरक्षा और रोजगार के मुद्दों पर करेंगे काम
ध्रुव प्रसाद साह ने दोबारा जिम्मेदारी मिलने पर केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहू, संगठन के पदाधिकारियों और वैश्य समाज के लोगों के प्रति आभार जताया. उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर जो भरोसा जताया है, उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे. समाज की एकता, सम्मान और अधिकारों की लड़ाई को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता होगी. उन्होंने कहा कि शिक्षा, सुरक्षा और रोजगार वैश्य समाज के बुनियादी मुद्दे हैं. समाज के अंतिम व्यक्ति तक शिक्षा की पहुंच सुनिश्चित करने, व्यापारियों की सुरक्षा और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में संगठन लगातार आवाज उठाएगा.
वैश्य और ओबीसी समाज की भागीदारी बढ़ाने पर जोर
ध्रुव प्रसाद साह ने कहा कि झारखंड के निर्माण और विकास में वैश्य समाज की महत्वपूर्ण भूमिका रही है, लेकिन उनके अनुसार पिछले 26 वर्षों में वैश्य और ओबीसी समाज को अपेक्षित भागीदारी और अधिकार नहीं मिले हैं. उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को लेकर संविधान और लोकतांत्रिक दायरे में रहकर आवाज बुलंद की जाएगी. उन्होंने यह भी कहा कि वैश्य मोर्चा समाज की माताओं-बहनों, युवाओं और व्यापारियों की आवाज बनेगा. संगठन को गांव और पंचायत स्तर तक मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि समाज के लोगों की समस्याओं को संगठित तरीके से उठाया जा सके.
20 दिसंबर को रांची में होगा शपथ ग्रहण समारोह
ध्रुव प्रसाद साह ने बताया कि झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा का शपथ ग्रहण समारोह आगामी 20 दिसंबर को रांची में आयोजित किया जाएगा. इस कार्यक्रम में केंद्रीय कमेटी के सदस्य शपथ लेंगे और समाज को उचित सम्मान, राजनीतिक भागीदारी तथा अधिकार दिलाने के लिए काम करने का संकल्प लेंगे. उन्होंने कहा कि केंद्रीय सचिव का पद उनके लिए केवल सम्मान नहीं, बल्कि समाज के प्रति बड़ी जिम्मेदारी है. वह पूरी प्रतिबद्धता के साथ वैश्य समाज के हितों और अधिकारों के लिए काम करते रहेंगे.
संबंधित ख़बरें
और POLITICS ख़बरेंझारखंड में इबोला वायरस को लेकर अलर्ट, एयरपोर्ट-रेलवे स्टेशन पर होगी स्क्रीनिंग: इरफान अंसारी

13 दिसंबर से शुरू होगा देवघर प्रीमियर लीग, 5 दिसंबर को खिलाड़ियों का ऑक्शन, खिलाड़ियों को मिलेगा प्रतिभा दिखाने का मौका
अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, लंबित मामलों का समय-सीमा में करें निष्पादन : एसपी

भूषण बाड़ा मामले पर पहली बार CM हेमंत सोरेन की आई प्रतिक्रिया, कहा- किसी कीमत पर गलत को बर्दाश्त नहीं करेगी सरकार

झारखंड कैबिनेट में 41 प्रस्तावों पर मुहर, सरकारी कर्मचारियों का बढ़ेगा महंगाई भत्ता

बाबा मंदिर के प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी को हटाने की मांग, तीर्थ पुरोहित महासभा ने आयुक्त को सौंपा ज्ञापन


