झारखंड में इबोला वायरस को लेकर अलर्ट, एयरपोर्ट-रेलवे स्टेशन पर होगी स्क्रीनिंग: इरफान अंसारी
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने किसानों, इबोला की तैयारियों और जामताड़ा की विकास योजनाओं को लेकर कई अहम जानकारी दी. उन्होंने कहा कि 15 दिसंबर के बाद धान खरीद, MSP और किसानों को मिलने वाले लाभ की जानकारी दी जाएगी.

Ranchi: इबोला वायरस को लेकर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि झारखंड सरकार पूरी तरह सतर्क है और भारत सरकार की गाइडलाइन का पालन किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि सभी मेडिकल कॉलेजों और सदर अस्पतालों के अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं. एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और हाट-बाजारों में डॉक्टरों की टीमें तैनात कर लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है. बुखार, खांसी, सिरदर्द या अन्य संदिग्ध लक्षण मिलने पर मरीजों को रेस्क्यू कर आइसोलेशन में रखा जाएगा. मंत्री के मुताबिक, रिम्स और सदर अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड तैयार हैं. उन्होंने लोगों से घबराने की बजाय सतर्क रहने की अपील की.
किसानों को 15 दिसंबर के बाद मिलेगी धान खरीद और MSP की जानकारी
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने किसानों को लेकर कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता किसानों को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाना है. उन्होंने दावा किया कि इस बार किसानों को बेहतर लाभ देने की कोशिश की गई, लेकिन इसका फायदा उठाकर कई बिचौलिये सक्रिय हो गए. बिहार और उत्तर प्रदेश से भी धान खरीद की बात सामने आई, जिससे सरकारी खर्च बढ़ने लगा. मंत्री ने कहा कि इस बार अच्छी खेती हुई है और धान की कटाई अभी शुरू हुई है. सरकार फिलहाल फसल का आकलन कर रही है. 15 दिसंबर के बाद धान खरीद, MSP और किसानों को मिलने वाले लाभ की विस्तृत जानकारी दी जाएगी.
जामताड़ा को 86 करोड़ की बायपास सड़क की सौगात
स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने जामताड़ा जिले के लिए एक बड़ी सड़क परियोजना की जानकारी भी दी. उन्होंने बताया कि जामताड़ा में करीब 86 करोड़ रुपये की लागत से बायपास सड़क निर्माण को मंजूरी मिली है. इस सड़क के बनने से शहर में लगने वाले जाम से राहत मिलने की उम्मीद है. मंत्री ने कहा कि मुख्य सड़क पर अक्सर लंबा जाम लग जाता था, जिसके कारण मरीजों और एंबुलेंस को भी परेशानी होती थी. उन्होंने इस समस्या को देखते हुए संबंधित मंत्री से बायपास सड़क निर्माण का आग्रह किया था. अब इस परियोजना को मंजूरी मिलने से जामताड़ा के लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.
संबंधित ख़बरें
और JHARKHAND ख़बरें
13 दिसंबर से शुरू होगा देवघर प्रीमियर लीग, 5 दिसंबर को खिलाड़ियों का ऑक्शन, खिलाड़ियों को मिलेगा प्रतिभा दिखाने का मौका

अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, लंबित मामलों का समय-सीमा में करें निष्पादन : एसपी
भूषण बाड़ा मामले पर पहली बार CM हेमंत सोरेन की आई प्रतिक्रिया, कहा- किसी कीमत पर गलत को बर्दाश्त नहीं करेगी सरकार

झारखंड कैबिनेट में 41 प्रस्तावों पर मुहर, सरकारी कर्मचारियों का बढ़ेगा महंगाई भत्ता

बाबा मंदिर के प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी को हटाने की मांग, तीर्थ पुरोहित महासभा ने आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

SIR 2026: मतदाता सूची के काम में लापरवाही पर DC सख्त, BLO और सुपरवाइजर का वेतन रोकने का निर्देश


