13 दिसंबर से शुरू होगा देवघर प्रीमियर लीग, 5 दिसंबर को खिलाड़ियों का ऑक्शन, खिलाड़ियों को मिलेगा प्रतिभा दिखाने का मौका
डीपीएल के सफल आयोजन को लेकर जिला क्रिकेट एसोसिएशन की अहम बैठक, लीग को रोमांचक और व्यवस्थित बनाने पर हुई चर्चा

Deoghar : आगामी देवघर प्रीमियर लीग (DPL) सीजन के आयोजन को लेकर देवघर जिला क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) की एक महत्वपूर्ण बैठक के.के.एन. स्टेडियम स्थित संघ कार्यालय में आयोजित की गई... बैठक की अध्यक्षता क्रिकेट संघ के कार्यकारी अध्यक्ष के.के. ठाकुर ने की... इसमें आगामी लीग के आयोजन, खिलाड़ियों की नीलामी (ऑक्शन) और प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई... बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी देवघर प्रीमियर लीग का आयोजन संभावित रूप से 13 दिसंबर से शुरू किया जाएगा... वहीं, लीग में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का ऑक्शन 5 दिसंबर को संपन्न कराया जाएगा. ऑक्शन के माध्यम से विभिन्न टीमों के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा.
खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मिलेगा मौका
बैठक में डीपीएल को सफल, सुव्यवस्थित और रोमांचक बनाने के लिए आयोजन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया. साथ ही प्रतियोगिता के बेहतर संचालन और खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए उचित मंच उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया. मौके पर क्रिकेट संघ के सचिव विजय झा, अनिल झा, नीरज सिन्हा, संजय मालवीय, वीरेंद्र सिंह, अरविंद किस्कू, इफ्तिखार शेख, आलोक राजहंस, राजेश श्रृंगारी, सुभाष मिश्रा, मोहित मिश्रा, अमरेंद्र, सनी सान्याल, राजेश दुबे, तरुण कुमार एवं अभिषेक आनंद सहित संघ के अन्य सदस्य उपस्थित थे.
संबंधित ख़बरें
और JHARKHAND ख़बरेंझारखंड में इबोला वायरस को लेकर अलर्ट, एयरपोर्ट-रेलवे स्टेशन पर होगी स्क्रीनिंग: इरफान अंसारी

अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, लंबित मामलों का समय-सीमा में करें निष्पादन : एसपी
भूषण बाड़ा मामले पर पहली बार CM हेमंत सोरेन की आई प्रतिक्रिया, कहा- किसी कीमत पर गलत को बर्दाश्त नहीं करेगी सरकार

झारखंड कैबिनेट में 41 प्रस्तावों पर मुहर, सरकारी कर्मचारियों का बढ़ेगा महंगाई भत्ता

बाबा मंदिर के प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी को हटाने की मांग, तीर्थ पुरोहित महासभा ने आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

SIR 2026: मतदाता सूची के काम में लापरवाही पर DC सख्त, BLO और सुपरवाइजर का वेतन रोकने का निर्देश


