भूषण बाड़ा मामले पर पहली बार CM हेमंत सोरेन की आई प्रतिक्रिया, कहा- किसी कीमत पर गलत को बर्दाश्त नहीं करेगी सरकार
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा से जुड़े मामले पर पहली बार प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी और राज्य सरकार किसी भी कीमत पर गलत करने वालों को बर्दाश्त नहीं करेगी. कानून सबके लिए बराबर है, चाहे वह सत्ता पक्ष हो या विपक्ष.

Ranchi: कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा से जुड़े मामले पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी है. कैबिनेट की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि मामले की जांच के बाद ही पता चलेगा कि कौन सही है और कौन गलत. उन्होंने दो टूक कहा कि राज्य सरकार किसी भी कीमत पर गलत को बर्दाश्त नहीं करेगी, चाहे वह कोई भी हो. कानून सबके लिए बराबर है और इस मामले में भी कानून के मुताबिक कार्रवाई होगी.
मुख्यमंत्री ने कहा कि सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति चलती रहती है. विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कुछ लोग षड्यंत्र और गंदी सोच के शिकार हैं, जिसका असर उनके बयानों और गतिविधियों में भी दिखाई देता है. उन्होंने संकेत दिया कि आने वाले दिनों में भी इस तरह के षड्यंत्र रचे जा सकते हैं, लेकिन सरकार हर परिस्थिति का मजबूती से जवाब देगी.
जांच के बाद सामने आएगी सच्चाई
भूषण बाड़ा प्रकरण पर मुख्यमंत्री ने किसी के पक्ष में सीधे तौर पर कुछ कहने से परहेज किया. उन्होंने जांच को सबसे अहम बताते हुए कहा कि सच्चाई सामने आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि गलती किसकी है. मुख्यमंत्री का कहना था कि सरकार किसी को बचाने या किसी के साथ अन्याय करने की पक्षधर नहीं है. चाहे सत्ता पक्ष का व्यक्ति हो या विपक्ष का, कानून सभी के लिए एक समान है.
विपक्ष पर साधा निशाना, सरकार के सख्त रुख का संकेत
मुख्यमंत्री ने विपक्ष की राजनीति पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि आरोप-प्रत्यारोप और षड्यंत्र की राजनीति आगे भी जारी रह सकती है, लेकिन सरकार इसका जवाब देने के लिए तैयार है. उन्होंने दोहराया कि राज्य सरकार गलत करने वाले किसी भी व्यक्ति को बर्दाश्त नहीं करेगी. मुख्यमंत्री के इस बयान को भूषण बाड़ा मामले में सरकार के रुख के तौर पर देखा जा रहा है.
सोनिया गांधी की किताब पर क्या बोले मुख्यमंत्री?
वहीं, कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की लिखी किताब पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि सोनिया गांधी जी का इतिहास जानकर अच्छा लगा. उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति अपने आप में अलग होता है और सोनिया गांधी एक अलग छवि वाली महिला साबित हुई हैं. मुख्यमंत्री की इस टिप्पणी को सोनिया गांधी के राजनीतिक और व्यक्तिगत सफर के प्रति उनकी सकारात्मक प्रतिक्रिया के तौर पर देखा जा रहा है.
संबंधित ख़बरें
और JHARKHAND ख़बरेंझारखंड में इबोला वायरस को लेकर अलर्ट, एयरपोर्ट-रेलवे स्टेशन पर होगी स्क्रीनिंग: इरफान अंसारी

13 दिसंबर से शुरू होगा देवघर प्रीमियर लीग, 5 दिसंबर को खिलाड़ियों का ऑक्शन, खिलाड़ियों को मिलेगा प्रतिभा दिखाने का मौका
अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, लंबित मामलों का समय-सीमा में करें निष्पादन : एसपी

झारखंड कैबिनेट में 41 प्रस्तावों पर मुहर, सरकारी कर्मचारियों का बढ़ेगा महंगाई भत्ता

बाबा मंदिर के प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी को हटाने की मांग, तीर्थ पुरोहित महासभा ने आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

SIR 2026: मतदाता सूची के काम में लापरवाही पर DC सख्त, BLO और सुपरवाइजर का वेतन रोकने का निर्देश


