बाबा मंदिर के प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी को हटाने की मांग, तीर्थ पुरोहित महासभा ने आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
देवघर बाबा बैद्यनाथ मंदिर में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी कमलेश कुमार को हटाने की मांग उठी है. अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा ने आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर उनकी प्रतिनियुक्ति समाप्त करने और मंदिर की व्यवस्था सुधारने की मांग की है.

Deoghar: बाबा बैद्यनाथ मंदिर में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी कमलेश कुमार को हटाने की मांग तेज हो गई है. अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा (पंजीकृत) ने इस संबंध में संताल परगना प्रमंडल के आयुक्त सह बाबा बैद्यनाथ धाम-बासुकीनाथ धाम तीर्थ क्षेत्र विकास प्राधिकार के मुख्य कार्यकारी पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है. महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनोद दत्त झा ने 18 नवंबर को भेजे पत्र में कमलेश कुमार के कार्यकलाप और व्यवहार पर सवाल उठाते हुए उनकी प्रतिनियुक्ति समाप्त करने की मांग की है. पत्र में कहा गया है कि कमलेश कुमार वर्ष 2022 से मंदिर में प्रतिनियुक्त हैं और उनकी कार्यशैली को लेकर मंदिर परिसर तथा स्थानीय लोगों के बीच लगातार नाराजगी और असंतोष बना हुआ है.
महासभा ने अपने ज्ञापन में आरोप लगाया है कि मंदिर में प्रोटोकॉल व्यवस्था के नाम पर मनमानी और अव्यवस्था का माहौल बना हुआ है. वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से उचित नियंत्रण नहीं होने के कारण नियमों का खुलेआम उल्लंघन हो रहा है. इसमें प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी की भूमिका पर भी सवाल उठाए गए हैं. महासभा का कहना है कि मंदिर की धार्मिक गरिमा और प्रशासनिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए कमलेश कुमार को तत्काल प्रभाव से प्रतिनियुक्ति से मुक्त करना जरूरी है. संगठन ने आयुक्त से अनुरोध किया है कि उन्हें जिला सांख्यिकी पदाधिकारी के पद से मंदिर में दी गई प्रतिनियुक्ति समाप्त कर अन्यत्र स्थानांतरित किया जाए. साथ ही उम्मीद जताई है कि प्रशासन मामले को गंभीरता से लेते हुए उचित कार्रवाई करेगा.
संबंधित ख़बरें
और JHARKHAND ख़बरेंझारखंड में इबोला वायरस को लेकर अलर्ट, एयरपोर्ट-रेलवे स्टेशन पर होगी स्क्रीनिंग: इरफान अंसारी

13 दिसंबर से शुरू होगा देवघर प्रीमियर लीग, 5 दिसंबर को खिलाड़ियों का ऑक्शन, खिलाड़ियों को मिलेगा प्रतिभा दिखाने का मौका
अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, लंबित मामलों का समय-सीमा में करें निष्पादन : एसपी

भूषण बाड़ा मामले पर पहली बार CM हेमंत सोरेन की आई प्रतिक्रिया, कहा- किसी कीमत पर गलत को बर्दाश्त नहीं करेगी सरकार

झारखंड कैबिनेट में 41 प्रस्तावों पर मुहर, सरकारी कर्मचारियों का बढ़ेगा महंगाई भत्ता

SIR 2026: मतदाता सूची के काम में लापरवाही पर DC सख्त, BLO और सुपरवाइजर का वेतन रोकने का निर्देश


