जनजाति गौरव दिवस की सूची में आदिवासियों को जगह नहीं मिलने पर JMM ने BJP को घेरा
खनन क्षेत्र में प्रदूषण और जान का खतरा झेलेंगे झारखंडवासी, रॉयल्टी केंद्र सरकार लेगी- सिमोन माल्टो

साहिबगंज : जनजातीय अधिकारों और खनन नीति को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के नेताओं ने केंद्र की बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है... जेएमएम के केंद्रीय समिति सदस्य सह बरहेट विधानसभा क्षेत्र निवासी सिमोन माल्टो ने आरोप लगाया कि केंद्र की बीजेपी सरकार आदिवासी और मूलवासी समाज के हितों की अनदेखी कर रही है... उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार खनन से संबंधित जो कानून बनाने की दिशा में काम कर रही है, वह झारखंड के लोगों के साथ अन्याय है.
झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है केंद्र सरकार- सिमोन
सिमोन माल्टो ने कहा कि खनन झारखंड की जमीन पर होगा... इससे निकलने वाले धूलकण और प्रदूषण का सामना स्थानीय लोगों को करना पड़ेगा... जान-माल का खतरा भी यहीं के लोगों को उठाना होगा, लेकिन खनन से मिलने वाली पूरी रॉयल्टी केंद्र सरकार लेगी... उन्होंने इसे राज्य के हितों के खिलाफ बताते हुए कहा कि केंद्र सरकार झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है.
जनजाति गौरव दिवस कार्यक्रम की संयोजक एवं सदस्य सूची पर उठाए सवाल
उन्होंने बीजेपी की ओर से 18 नवंबर को भोगनाडीह में आयोजित होने वाले जनजाति गौरव दिवस कार्यक्रम के संयोजक एवं सदस्य सूची पर भी सवाल उठाया... बीजेपी प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह की ओर से जारी 12 नवंबर, 2026 की सूची में संथाल परगना प्रमंडल के साहिबगंज, पाकुड़, दुमका और गोड्डा जिले के लिए 10 नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है... सिमोन माल्टो ने दावा किया कि इस सूची में किसी भी आदिवासी को जगह नहीं दी गई है... उन्होंने इसे बीजेपी की आदिवासी समाज के प्रति सोच का उदाहरण बताया.
उद्योगपतियों के हितों के लिए काम करती है बीजेपी- राशिद खान
वहीं, जेएमएम के युवा नेता राशिद खान ने भी बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी उद्योगपतियों के हितों के लिए काम करती है, जबकि गरीबों के मुद्दों से उसका सरोकार नहीं है... उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा जमीनी स्तर पर काम करने वाली पार्टी है और गरीबों की मदद के लिए आगे रहती है... राशिद खान ने दावा किया कि राज्य सरकार झारखंड को विकास और खुशहाली की दिशा में आगे बढ़ाने का काम कर रही है.
संबंधित ख़बरें
और JHARKHAND ख़बरेंझारखंड में इबोला वायरस को लेकर अलर्ट, एयरपोर्ट-रेलवे स्टेशन पर होगी स्क्रीनिंग: इरफान अंसारी

13 दिसंबर से शुरू होगा देवघर प्रीमियर लीग, 5 दिसंबर को खिलाड़ियों का ऑक्शन, खिलाड़ियों को मिलेगा प्रतिभा दिखाने का मौका
अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, लंबित मामलों का समय-सीमा में करें निष्पादन : एसपी

भूषण बाड़ा मामले पर पहली बार CM हेमंत सोरेन की आई प्रतिक्रिया, कहा- किसी कीमत पर गलत को बर्दाश्त नहीं करेगी सरकार

झारखंड कैबिनेट में 41 प्रस्तावों पर मुहर, सरकारी कर्मचारियों का बढ़ेगा महंगाई भत्ता

बाबा मंदिर के प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी को हटाने की मांग, तीर्थ पुरोहित महासभा ने आयुक्त को सौंपा ज्ञापन


