चेन्नई में प्रवासी मजदूर की मौत से देवघर के गांव में मातम, परिवार से मिले बादल पत्रलेख
चेन्नई में काम करने गए देवघर के जरमुंडी प्रखंड निवासी 38 वर्षीय अंजनी दास की मौत से बारगाछी सुखजोरा गांव में शोक है. पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया. बीडीओ कुंदन भगत ने सरकारी योजनाओं के तहत सहायता दिलाने का भरोसा दिया.

Deoghar :- परिवार की आर्थिक स्थिति बेहतर करने और रोजी-रोटी की तलाश में दूसरे राज्य गए एक प्रवासी मजदूर की मौत से देवघर के जरमुंडी प्रखंड स्थित बारगाछी सुखजोरा गांव में शोक की लहर है. चेन्नई में काम करने गए गांव के अंजनी दास (38) की मौत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. घर में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना की सूचना मिलने पर पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख पीड़ित परिवार से मिलने उनके घर पहुंचे. उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और इस मुश्किल वक्त में धैर्य रखने की अपील की. उन्होंने परिवार की स्थिति और जरूरतों की जानकारी लेते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया.
बादल पत्रलेख ने प्रशासन से की सहायता की पहल
पूर्व कृषि मंत्री ने मामले की जानकारी जरमुंडी के प्रखंड विकास पदाधिकारी कुंदन भगत को दी. उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता और उचित मुआवजा दिलाने के लिए आवश्यक पहल करने का आग्रह किया. इसके बाद बीडीओ भी मृतक के घर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर उनकी स्थिति की जानकारी ली.
सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का भरोसा
बीडीओ कुंदन भगत ने परिवार को आश्वस्त किया कि सरकारी प्रावधानों और कल्याणकारी योजनाओं के तहत मिलने वाले लाभ उपलब्ध कराने के लिए जरूरी प्रक्रिया शुरू की जाएगी. उन्होंने प्रशासन की ओर से हरसंभव सहायता दिलाने का भरोसा दिया.
प्रवासी मजदूरों की असमय मौत पर जताया दुख
बादल पत्रलेख ने कहा कि प्रवासी मजदूर अपने परिवार का भरण-पोषण और बेहतर भविष्य बनाने के लिए घर से दूर दूसरे राज्यों में काम करते हैं. ऐसे में उनकी असमय मौत पूरे परिवार को गहरे संकट में डाल देती है. उन्होंने कहा कि अंजनी दास के परिवार को इस मुश्किल घड़ी में अकेला नहीं छोड़ा जाएगा. उचित मुआवजा और आर्थिक सहायता दिलाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर बातचीत की जाएगी. मौके पर पेटसार पंचायत के बारगाछी सुखजोरा और आसपास के गांवों के कई ग्रामीण मौजूद रहे. सभी ने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना जताई और दिवंगत अंजनी दास की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.
संबंधित ख़बरें
और JHARKHAND ख़बरेंझारखंड में इबोला वायरस को लेकर अलर्ट, एयरपोर्ट-रेलवे स्टेशन पर होगी स्क्रीनिंग: इरफान अंसारी

13 दिसंबर से शुरू होगा देवघर प्रीमियर लीग, 5 दिसंबर को खिलाड़ियों का ऑक्शन, खिलाड़ियों को मिलेगा प्रतिभा दिखाने का मौका
अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, लंबित मामलों का समय-सीमा में करें निष्पादन : एसपी

भूषण बाड़ा मामले पर पहली बार CM हेमंत सोरेन की आई प्रतिक्रिया, कहा- किसी कीमत पर गलत को बर्दाश्त नहीं करेगी सरकार

झारखंड कैबिनेट में 41 प्रस्तावों पर मुहर, सरकारी कर्मचारियों का बढ़ेगा महंगाई भत्ता

बाबा मंदिर के प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी को हटाने की मांग, तीर्थ पुरोहित महासभा ने आयुक्त को सौंपा ज्ञापन


