राष्ट्रीय एकता दिवस पर सारवां में उमड़ा जनसैलाब, बादल पत्रलेख ने दिखाई मैराथन को हरी झंडी
राष्ट्रीय एकता दिवस पर देवघर के सारवां में रन फॉर यूनिटी मैराथन आयोजित हुई. विधायक बादल पत्रलेख ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ की शुरुआत की. झारखंड, बिहार और बंगाल के धावकों ने हिस्सा लिया. धनबाद के अजय राय ने प्रथम स्थान हासिल किया.



