
देवघर के बाल सुधार गृह की बच्चियां सीखेंगी ब्यूटीशियन और कंप्यूटर का हुनर, 3 नवंबर से शुरू होगी ट्रेनिंग
देवघर के बाल सुधार गृह में रह रही 15 से 18 वर्ष की बच्चियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जिला प्रशासन 3 नवंबर से 90 दिवसीय कौशल विकास कार्यक्रम शुरू करेगा. इसके तहत उन्हें ब्यूटीशियन, कंप्यूटर और स्वास्थ्य संबंधी प्रशिक्षण दिया जाएगा.

