काशी में देव दीपावली की दिव्य छटा, 21 लाख दीयों से जगमगाए घाट; 2100 ड्रोन दिखे शिव तांडव
कार्तिक पूर्णिमा पर काशी के गंगा घाट 21 लाख से अधिक दीयों की रोशनी से जगमगा उठे. देव दीपावली के मौके पर 2,100 स्वदेशी ड्रोन के शो में भगवान शिव, शिव तांडव और मां गंगा से जुड़ी आकृतियां दिखाई गईं. चेतसिंह घाट पर 3D प्रोजेक्शन और लेजर शो के साथ हरित आतिशबाजी भी आकर्षण का केंद्र रही.

वाराणसी :- देवताओं की दीपावली यानी देव दीपावली पर मंगलवार को काशी में आस्था और रोशनी का अद्भुत संगम देखने को मिला . कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गंगा के अर्धचंद्राकार घाटों से लेकर गंगा पार के रेतीले तट तक दीपों से सजाए गए . इस बार वाराणसी में 21 लाख से अधिक दीये जलाए गए. इनमें 11 लाख दीये शासन की ओर से और करीब 10 लाख दीये विभिन्न समितियों व काशीवासियों की ओर से जलाए गए. घाटों पर दीपों की कतारें, गंगा की लहरों पर झिलमिलाती रोशनी और मां गंगा की आरती ने इस उत्सव को और भी खास बनाया .
गंगा आरती में दिखी भक्ति और परंपरा की भव्यता
दीप प्रज्वलन के बाद प्रमुख घाटों पर मां गंगा की आरती का आयोजन किया गया . दशाश्वमेध घाट पर विशेष महाआरती की तैयारी की गई है. घाटों को फूलों और दीयों से सजाया गया . मंत्रोच्चार और आरती के बीच गंगा किनारे का नजारा श्रद्धालुओं के लिए खास आकर्षण बना .
2100 ड्रोन से आसमान में दिखे शिव तांडव
इस बार देव दीपावली का सबसे बड़ा आकर्षण 2,100 स्वदेशी ड्रोन का शो रहा. रात में गंगा पार रेतीले तट के ऊपर ड्रोन आसमान में उड़ान भरे. इनके जरिए भगवान शिव, शिव तांडव, काशी विश्वनाथ मंदिर, मां विशालाक्षी और बाबा काल भैरव की आकृतियां प्रदर्शित की गई . ड्रोन शो के माध्यम से काशी की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को आधुनिक तकनीक के जरिए पेश किया गया .
चेतसिंह घाट पर 3D प्रोजेक्शन और लेजर शो
देव दीपावली के उत्सव में तकनीक का एक और रंग चेतसिंह घाट पर देखने को मिला . यहां 3D प्रोजेक्शन मैपिंग और लेजर शो का आयोजन किया गया रोशनी और दृश्य प्रभावों के जरिए काशी की आध्यात्मिक पहचान को दर्शाया गया
हरित आतिशबाजी का आयोजन
दीपों और ड्रोन शो के बाद रात में गंगा पार ललिता घाट के सामने रेतीले तट पर हरित हवाई आतिशबाजी का कार्यक्रम का आयोजन किया गया पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए ग्रीन आतिशबाजी को आयोजन में शामिल किया गया। इससे देव दीपावली की शाम का उत्सव और आकर्षक दिखा
श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के इंतजाम
देव दीपावली पर देश विदेश से लाखो श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचे. इसे देखते हुए घाटों और गंगा पार के इलाकों में सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और यातायात की विशेष व्यवस्था की गई. काशी की देव दीपावली धार्मिक आस्था के साथ-साथ शहर की सांस्कृतिक पहचान और पर्यटन का भी बड़ा उत्सव बन चुकी है.
संबंधित ख़बरें
और STATES ख़बरें15 साल के वैभव सूर्यवंशी का World Record, 28 गेंदों में सेंचुरी और 52 गेंदों में डबल सेंचुरी
पश्चिम बंगाल का नाम बदलने की तैयारी, 'पश्चिम बंग' होगा नया नाम; 9 दिसंबर को विधानसभा में आएगा प्रस्ताव
अयोध्या से जनकपुर पहुंची पहली सीधी ट्रेन, 20 घंटे में पूरा हुआ राम-जानकी का सफर; मोदी-बालेन ने दिखाई थी हरी झंडी

पंजाब में फिर लौटा BJP-अकाली दल गठबंधन, सीएम पद पर भी बड़ा फैसला

मां के इलाज के लिए नहीं थे पैसे, KBC में जीते 1 करोड़, अब IAS बनना चाहते हैं भूषण

Luguburu Mahotsav: जय लुगुबाबा के जयघोष से गूंजा लुगु पहाड़, देश-विदेश से उमड़े हजारों श्रद्धालु


