दो नवंबर को रांची पहुंचेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, एयरपोर्ट से ओडिशा के लिए होंगी रवाना
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 2 नवंबर को पश्चिम बंगाल से विशेष विमान से रांची पहुंचेंगी. इसके बाद वह रांची एयरपोर्ट से ओडिशा के मयूरभंज जिले के रायरंगपुर के लिए रवाना होंगी. राष्ट्रपति का रांची में ठहरने का कोई कार्यक्रम नहीं है. उनके आगमन और प्रस्थान को लेकर झारखंड सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी हैं.

Ranchi: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो नवंबर को झारखंड की राजधानी रांची पहुंचेंगी. प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, वह पश्चिम बंगाल से विशेष विमान के जरिए रांची आएंगी. इसके बाद रांची एयरपोर्ट से ओडिशा के मयूरभंज जिले के रायरंगपुर के लिए रवाना होंगी. राष्ट्रपति की इस यात्रा को लेकर राष्ट्रपति सचिवालय की ओर से झारखंड सरकार को आधिकारिक सूचना भेज दी गई है. सूचना मिलने के बाद राज्य सरकार ने प्रोटोकॉल के तहत आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी हैं. राष्ट्रपति के आगमन और प्रस्थान को देखते हुए रांची एयरपोर्ट पर सुरक्षा सहित अन्य जरूरी व्यवस्थाएं की जा रही हैं.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का इस दौरान रांची में ठहरने का कोई कार्यक्रम नहीं है. वह एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद बिना शहर में रुके सीधे ओडिशा के लिए रवाना हो जाएंगी. प्रशासन की ओर से उनके आगमन और प्रस्थान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था तथा प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित करने की तैयारी की जा रही है. राष्ट्रपति की प्रस्तावित यात्रा को लेकर संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए जा रहे हैं, ताकि पूरा कार्यक्रम निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार संपन्न हो सके.

