बीजोपचार और कीट प्रबंधन के आधुनिक तरीके सीखकर दक्ष बने किसान
देवघर के गिधनी (टाभाघाट) पंचायत में आयोजित दो दिवसीय किसान प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ. प्रशिक्षण में किसानों और महिला कृषकों को बीजोपचार, कीटों की पहचान, फेरोमोन ट्रैप लगाने और फसल रोगों से बचाव के आधुनिक तरीके सिखाए गए.

Deoghar: झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत देवघर प्रखंड के गिधनी (टाभाघाट) पंचायत में आयोजित दो दिवसीय किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम का मंगलवार को समापन हुआ. फसल सुरक्षा कार्यक्रम के तहत 23 और 24 नवंबर को आयोजित इस शिविर में किसानों को फसलों को कीट एवं विभिन्न रोगों से बचाने के आधुनिक तरीकों की जानकारी दी गई. कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग (कृषि प्रभाग) की ओर से प्रायोजित कार्यक्रम जिला कृषि पदाधिकारी, देवघर के तत्वावधान में आयोजित किया गया. प्रशिक्षण में बड़ी संख्या में स्थानीय किसानों के साथ महिला कृषकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया. किसानों को वैज्ञानिक खेती और बेहतर फसल उत्पादन के लिए जागरूक किया गया.
बीजोपचार और फेरोमोन ट्रैप लगाने का दिया गया प्रायोगिक प्रशिक्षण
प्रशिक्षण के दौरान कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को बुवाई से पहले बीजोपचार की सही विधि बताई और इसका प्रायोगिक अभ्यास कराया. किसानों को खेतों में ले जाकर फेरोमोन ट्रैप लगाने की तकनीक का प्रदर्शन किया गया. साथ ही विभिन्न कीटों की पहचान, उनके प्रकोप और रोकथाम के लिए उपयोगी उपायों की जानकारी दी गई. विशेषज्ञों ने बताया कि समय पर बीजोपचार और उचित कीट प्रबंधन से फसलों को रोग एवं कीटों से बचाया जा सकता है, जिससे उत्पादन और गुणवत्ता में सुधार होता है. रासायनिक कीटनाशकों के अनियंत्रित इस्तेमाल से बचने और समेकित कीट प्रबंधन (IPM) के तहत जैविक व पर्यावरण अनुकूल उपाय अपनाने पर जोर दिया गया. मौके पर कृषि विभाग के अधिकारी, प्रखंड कर्मी, कृषक मित्र और किसान मौजूद रहे. किसानों की समस्याओं का भी समाधान बताया गया.
संबंधित ख़बरें
और JHARKHAND ख़बरेंलुगू बुरू बनेगा राष्ट्रीय पर्यटन केंद्र, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विकास योजनाओं का किया खुलासा
झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र कल से, केंद्र को घेरने की तैयारी में हेमंत सरकार
CM हेमंत सोरेन से मिले लॉन बॉल्स के विजेता खिलाड़ी, भारत की जीत पर दी बधाई

हवाई किराए में बेतहाशा बढ़ोतरी को लेकर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखा भावुक पत्र

झारखंड में बदलेगा मौसम, सुबह कोहरा और रात में बढ़ेगी ठंड; जानें रांची समेत 24 जिलों का हाल

Gold-Silver Price Today: रांची में सोना-चांदी का भाव, जानें 22 और 24 कैरेट गोल्ड की कीमत


