UPSC Prelims 2026: रांची के 36 परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में निषेधाज्ञा लागू, जानिए किन गतिविधियों पर रहेगा प्रतिबंध
UPSC Prelims 2026 को लेकर रांची जिला प्रशासन ने 36 परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा 163 लागू कर दी है. परीक्षा 24 मई को दो पालियों में होगी और सुरक्षा के लिए पुलिस बल व दंडाधिकारियों की तैनाती की गई है.

Ranchi: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से आयोजित सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 को लेकर रांची जिला प्रशासन ने सख्त व्यवस्था लागू की है. परीक्षा 24 मई 2026 को जिले के 36 केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित होगी. पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक होगी. परीक्षा के शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त संचालन के लिए उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक के संयुक्त आदेश पर केंद्रों पर दंडाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती की गई है. संभावित भीड़, अव्यवस्था या असामाजिक गतिविधियों की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने सभी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में बीएनएसएस की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी है. यह आदेश 24 मई की सुबह 6:30 बजे से शाम 7:30 बजे तक प्रभावी रहेगा.
निषेधाज्ञा के दौरान इन गतिविधियों पर रहेगी रोक
प्रशासन के आदेश के अनुसार परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में:
• पांच या उससे अधिक लोगों के एकत्र होने पर रोक (सरकारी कार्य और शवयात्रा को छोड़कर)
• ध्वनि विस्तारक यंत्र के उपयोग पर प्रतिबंध
• हथियार, आग्नेयास्त्र या विस्फोटक सामग्री लेकर चलने पर रोक
• लाठी-डंडा, तीर-धनुष, भाला जैसे हथियार लेकर चलना प्रतिबंधित
• किसी प्रकार की सभा, बैठक या प्रदर्शन आयोजित नहीं किए जा सकेंगे
रांची के 36 परीक्षा केंद्र जहां लागू रहेगी निषेधाज्ञा
1. संत जेवियर कॉलेज, इंटरमीडिएट सेक्शन, कामिल बुल्के पथ, रांची
2. महेन्द्र प्रसाद इंटर महिला महाविद्यालय, 62 डी सर्कुलर रोड, रांची
3. संत अलोइस हाई स्कूल, पुरुलिया रोड, रांची
4. संत अन्ना बालिका उच्च विद्यालय, डॉ कामिल बुल्के पथ, पुरुलिया रोड, रांची
5. संत जॉन हाई स्कूल, कर्बला टैंक रोड, रांची
6. उर्सूलाइन कॉन्वेंट गर्ल्स हाई स्कूल, पुरुलिया रोड, रांची
7. उर्सूलाइन इंटर कॉलेज, डॉ कामिल बुल्के पथ, पुरुलिया रोड, रांची
8. डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी यूनिवर्सिटी, मोरहाबादी, रांची (सब सेन्टर–ए)
9. डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी यूनिवर्सिटी, मोरहाबादी, रांची (सब सेन्टर–बी)
10. गोसनर हाई स्कूल, जीईएल चर्च कम्पलेक्स के पीछे, मेन रोड, रांची
11. संत पॉल कॉलेज, चर्च रोड, बहुबाजार, रांची
12. डीएवी पब्लिक स्कूल, एमसीएम ब्लॉक, इटकी रोड हेहल, रांची
13. डोरंडा कॉलेज, डोरंडा, रांची
14. गोसनर कॉलेज क्लब रोड, रांची (सब सेन्टर–ए)
15. गोसनर कॉलेज क्लब रोड, रांची (सब सेन्टर–बी)
16. बिरसा हाई स्कूल, हथिया गोंदा, कांके रोड, रांची
17. संत कुलदीप हाई स्कूल, हरमू रोड, रांची
18. निर्मला कॉलेज, डोरंडा, रांची
19. जेएमजे हाई स्कूल, नार्थ ऑफिस पाड़ा, डोरंडा, रांची
20. केन्द्रीय विद्यालय, हिन्दू नियर ए जी मोड़, डोरंडा, रांची
21. अनीता गर्ल्स हाई स्कूल, कांके, रांची
22. संत अन्ना इंटरमीडिएट कॉलेज, डॉ कामिल बुल्के पथ, पुरुलिया रोड, रांची
23. राजकीय +2 हाई स्कूल, कांके, सेमरटोली, नियर सीआईपी, कांके, रांची
24. केन्द्रीय विद्यालय नं–1, एचईसी कैम्पस सेक्टर–2, धुर्वा रांची
25. प्रभात तारा हाई स्कूल, जगन्नाथपुर, धुर्वा, रांची
26. सेन्ट्रल एकेडमी, बरियातू रोड रांची
27. डीएवी कपिलदेव पब्लिक स्कूल, न्यू एजी कोऑपरेटिव कॉलोनी, कडरू, रांची
28. फिरायालाल पब्लिक स्कूल, नियर रेलवे ओवरब्रिज–5, मेन रोड, रांची
29. डीएवी नन्दराज पब्लिक स्कूल, बूटी मोड़, बरियातू, रांची (सब सेन्टर–ए)
30. बिशप वेस्टकॉट गर्ल्स स्कूल, नेपाल हाउस रोड, डोरंडा रांची
31. डीएवी पब्लिक स्कूल, सिरडी, साई अस्पताल के पास, बरियातू हाउसिंग कॉलोनी के पास, बरियातू रोड, रांची (सब सेन्टर–ए)
32. डीएवी पब्लिक स्कूल, सिरडी, साई अस्पताल के पास, बरियातू हाउसिंग कॉलोनी के पास, बरियातू रोड, रांची (सब सेन्टर–बी)
33. डीएवी पब्लिक स्कूल, गांधी नगर, सीसीएल, कांके रोड, रांची (सब सेन्टर–ए)
34. डीएवी पब्लिक स्कूल, गांधी नगर, सीसीएल, कांके रोड, रांची (सब सेन्टर–बी)
35. डीएवी पब्लिक स्कूल, सेक्टर–III, धुर्वा, नियर एचईसी गोलचक्कर, रांची
36. राजकीय बालिका +2 उच्च विद्यालय, बरियातू, रांची
प्रशासन ने अभ्यर्थियों से समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने और निषेधाज्ञा का पालन करने की अपील की है.

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.


Leave a comment