झारखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 200+ अधिकारियों का तबादला; कई जिलों के SDPO बदले, देखें पुरी लिस्ट
झारखंड सरकार ने पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर फेरबदल करते हुए 200 से अधिक अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापनाओं का आदेश जारी किया है.

Ranchi: झारखंड सरकार ने पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर फेरबदल करते हुए 200 से अधिक अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापनाओं का आदेश जारी किया है. गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से 20 मई 2026 को जारी अधिसूचना के तहत कई जिलों के SDPO, ट्रैफिक DSP और विशेष शाखा के अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है.
इस तबादला सूची में हटिया, बोकारो, धनबाद, जमशेदपुर, हजारीबाग, रामगढ़ और पलामू समेत कई जिलों में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं.
इन अधिकारियों की बदली पोस्टिंग बनी चर्चा का विषय
- नीरज कुमार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, गढ़वा से हटाकर DSP हटिया बनाया गया है.
- दीपक कुमार को झारखंड जगुआर, रांची से DSP बोकारो की जिम्मेदारी मिली है.
- मनीष चंद्र लाल अब DSP सिल्ली बनाए गए हैं.
- आलोक कुमार सिंह को DSP सीओटीओआरओ, रांची में पदस्थापित किया गया है.
- अजय आर्यन को DSP मुख्यालय-2, रांची की जिम्मेदारी मिली है.
- रामाकान्त राय को DSP यातायात-1, रांची बनाया गया है, जबकि ताराश सोरेन को DSP यातायात-2, रांची की पोस्टिंग मिली है.
- प्रदीप कुमार (2) को DSP साइबर, रांची बनाया गया है.
- कुमार विनोद को DSP मुख्यालय-1, धनबाद की जिम्मेदारी दी गई है.
- प्रदीप कुमार साव को DSP सीओटीओआरओ, धनबाद बनाया गया है.
- प्रकाश सोय को DSP विधि-व्यवस्था, धनबाद की जिम्मेदारी मिली है.
- नागेश्वर उरांव अब DSP मुख्यालय-2, धनबाद होंगे.
- रोहित कुमार साव को DSP यातायात, धनबाद बनाया गया है.
- जमशेदपुर और बोकारो में भी बड़े बदलाव
- पवन कुमार को DSP मुख्यालय, बोकारो बनाया गया है.
- ज्योति रंजन को DSP नगर, बोकारो की जिम्मेदारी मिली है.
- आनंद प्रसाद अब DSP यातायात, बोकारो होंगे.
- संजीव कुमार को DSP नगर, जमशेदपुर बनाया गया है.
- मनोज कुमार को DSP मुख्यालय-2, जमशेदपुर की पोस्टिंग मिली है.
- सुमित कुमार को DSP विधि-व्यवस्था, जमशेदपुर बनाया गया है.
- हजारीबाग, रामगढ़ और पलामू में नए चेहरे
- अमित कुमार को अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान), हजारीबाग बनाया गया है.
- रूपक कुमार सिंह को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर हजारीबाग की जिम्मेदारी मिली है.
- अकरम रजा को DSP मुख्यालय, रामगढ़ बनाया गया है.
- रवि कुमार सिंह को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बरही पदस्थापित किया गया है.
- राजेश यादव अब अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पांकी (पलामू) होंगे.
- कई अधिकारियों को साइबर, ट्रैफिक और मुख्यालय की जिम्मेदारी
तबादला सूची में यह भी दिखा कि सरकार ने साइबर सेल, ट्रैफिक प्रबंधन और जिला मुख्यालय स्तर पर व्यापक बदलाव किए हैं. इसे कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक मजबूती से जोड़कर देखा जा रहा है.
देखे पुरी लिस्ट










specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.



Leave a comment