रांची में JPSC परीक्षा को लेकर सख्ती: 10 मई को 15 केंद्रों के आसपास निषेधाज्ञा लागू
JPSC द्वारा आयोजित झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (बैकलॉग) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा-2023 को लेकर रांची जिला प्रशासन ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं. परीक्षा के शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त संचालन को सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने शहर के सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास निषेधाज्ञा लागू कर दी है.

Ranchi: झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (बैकलॉग) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा-2023 को लेकर रांची जिला प्रशासन ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं. परीक्षा के शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त संचालन को सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने शहर के सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास निषेधाज्ञा लागू कर दी है. अनुमंडल दंडाधिकारी, सदर रांची द्वारा BNSS की धारा 163 के तहत यह आदेश जारी किया गया है. इसके तहत 10 मई 2026 को सुबह 7 बजे से शाम 8 बजे तक 15 परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में किसी भी प्रकार की भीड़, सभा या हथियार लेकर चलने पर प्रतिबंध रहेगा. प्रशासन ने साफ किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
क्या-क्या रहेगा प्रतिबंधित?
जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार परीक्षा केंद्रों के आसपास निम्न गतिविधियों पर रोक लगाई गई है:
• पांच या उससे अधिक लोगों के एकत्र होने पर प्रतिबंध (सरकारी कार्य और शवयात्रा को छोड़कर)
• किसी भी प्रकार के ध्वनि विस्तारक यंत्र के उपयोग पर रोक
• हथियार जैसे बंदूक, राइफल, रिवाल्वर, बम आदि लेकर चलना प्रतिबंधित
• लाठी-डंडा, तीर-धनुष, भाला जैसे पारंपरिक हथियारों पर भी रोक
• किसी भी प्रकार की सभा या बैठक आयोजित करने की मनाही
प्रशासन ने पुलिस बल और दंडाधिकारियों की तैनाती कर दी है, ताकि परीक्षा के दौरान विधि-व्यवस्था पूरी तरह बनी रहे.
इन 15 परीक्षा केंद्रों पर लागू रहेगा आदेश
1. डोरंडा कॉलेज, डोरंडा, श्री कृष्णा पार्क के सामने, ए.जी. मोड़ के पास, रांची
2. सेंट कुलदीप हाई स्कूल, हरमू हाउसिंग कॉलोनी, हरमू, रांची
3. अनीता गर्ल्स स्कूल, कांके, पी.ओ.+पी.एस.- कांके, रांची
4. निर्मला कॉलेज, डोरंडा, रांची, पी.ओ.+पी.एस.- डोरंडा, रांची
5. सधानंद बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कमड़े, रातू रोड, रांची
6. आर.टी.सी हाई स्कूल (सीबीएसई), केएच टोला, पीएचईडी बूटी, रांची
7. डीएवी नंदराज मॉडर्न स्कूल, बर्दवान कंपाउंड, लालपुर, रांची
8. छोटानागपुर राज +2 हाई स्कूल, रातू, पी.ओ.+पी.एस.- रातू, रांची
9. फिरायालाल पब्लिक स्कूल, 5 मेन रोड, रेलवे ओवरब्रिज के पास, रांची
10. बर्लिन पब्लिक स्कूल, हॉलिडे होम, कांके रोड के पास, रांची
11. मारवाड़ी +2 हाई स्कूल, अपर बाजार, पुस्तक पथ, रांची
12. बेथेसदा विमेंस इंटरमीडिएट कॉलेज, जीईएल चर्च कंपाउंड, रांची
13. सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, कांके, बीआईटी मोड़ के पास, रामगढ़ रोड, मेसरा, रांची
14. प्रेमचंद हाई स्कूल, मेसरा, एटी- मेसरा, पीओ- नेवरी विकास, पीएस- सदर, रांची
15. बिरसा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (ट्रस्ट), गेतलातु, देवी दर्शन रोड, पीओ- नेवरी विकास, रांची

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.



Leave a comment