रांची: जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र से भाई-बहन रहस्यमय तरीके से गायब, पुलिस अलर्ट
राजधानी रांची में बच्चों के लापता होने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. ताजा मामला जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के पटेल नगर का है, जहां से एक भाई और बहन बीते 26 मई की दोपहर से लापता हैं.

Ranchi: राजधानी रांची में बच्चों के लापता होने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. ताजा मामला जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के पटेल नगर का है, जहां से एक भाई और बहन बीते 26 मई की दोपहर से लापता हैं. घटना के बाद परिवार में चिंता का माहौल है और पुलिस बच्चों की तलाश में जुट गई है. मिली जानकारी के अनुसार, पटेल नगर सेक्टर-1 निवासी चिरंजीव महतो के बेटे युवांश उर्फ तूफान (6 वर्ष) और बेटी रौशनी कुमारी (10 वर्ष) सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे घर से निकले थे, लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटे. परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद जगन्नाथपुर थाना में दोनों बच्चों की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है.
CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है. एक फुटेज में दोनों बच्चे घर से कुछ दूरी पर जाते हुए दिखाई दिए हैं. इसके अलावा रेलवे स्टेशन और अन्य सार्वजनिक स्थानों के कैमरों की भी जांच की जा रही है. परिजनों ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को बच्चों के बारे में कोई भी जानकारी मिले तो तुरंत सूचना दें. परिवार ने बताया कि युवांश का इलाज भी चल रहा है, जिससे उनकी चिंता और बढ़ गई है.
बच्चों की जानकारी
1. रौशनी कुमारी
उम्र: 10 वर्ष
2. युवांश महतो (उर्फ तूफान)
उम्र: 6 वर्ष
पिता: चिरंजीव महतो
पता: पटेल नगर, सेक्टर-1, जगन्नाथपुर थाना, रांची
संपर्क नंबर
95726 50 742
9431706169
किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर तुरंत संपर्क करने की अपील की गई है.

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.



Leave a comment