
झारखंड एयर एंबुलेंस क्रैश: जांच में बड़ा खुलासा, कई सवाल अब भी बरकरार
झारखंड के चतरा में हुए एयर एंबुलेंस क्रैश की AAIB रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है. विमान में ब्लैक बॉक्स नहीं था और ELT भी काम नहीं कर रहा था, जिससे जांच और जटिल हो गई है.

झारखंड के चतरा में हुए एयर एंबुलेंस क्रैश की AAIB रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है. विमान में ब्लैक बॉक्स नहीं था और ELT भी काम नहीं कर रहा था, जिससे जांच और जटिल हो गई है.

असम के सरूपथर में चुनावी सभा के दौरान हेमंत सोरेन ने विष्णुगढ़ कांड को लेकर BJP पर बड़ा हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि बच्ची की हत्या का आरोपी BJP से जुड़ा था, जिससे मामला अब पूरी तरह राजनीतिक रंग ले चुका है.
असम विधानसभा चुनाव 2026 में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने अपनी चुनावी सक्रियता तेज कर दी है. गांडेय विधायक और झारखंड की प्रमुख आदिवासी नेता कल्पना सोरेन ने गोसाईंगांव विधानसभा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी फ्रेडरिक हांसदा के समर्थन में एक बड़ी जनसभा को संबोधित किया.
केरल की सियासत की गर्माहट अब बिहार की राजनीति तक पहुंचती नजर आ रही है. आरजेडी नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव इन दिनों पांच दिवसीय केरल दौरे पर हैं, जहां वे अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के साथ-साथ वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) के पक्ष में भी प्रचार कर रहे हैं.
असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए सिर्फ 8 दिन बचे हैं, और चुनावी हलचल पूरे राज्य में तेज है. इस बार खास तौर पर चाय बगानों में काम करने वाली महिलाएं और आदिवासी मतदाता निर्णायक साबित हो सकते हैं. इसी वजह से झारखंड की महिला नेताओं का असम में प्रचार का रोल चर्चा का विषय बना हुआ है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के डिब्रूगढ़ जिले में सुबह-सुबह मोनोहोरी चाय बागान का दौरा किया. यहां उन्होंने चाय तोड़ रही महिलाओं से मुलाकात की, खुद चाय की पत्तियां तोड़ीं और उनके अनुरोध पर सेल्फी भी खिंचवाई.

असम चुनाव 2026 में JMM ने 18 सीटों पर चुनाव लड़ते हुए बड़ा दांव खेला है. गांडेय विधायक कल्पना सोरेन स्टार प्रचारक के रूप में मैदान में उतर चुकी हैं और आदिवासी व चाय जनजाति वोट बैंक पर फोकस कर रही हैं.

झारखंड-बंगाल बॉर्डर पर चुनावी चेकिंग के दौरान धनबाद के एक थाना प्रभारी की गाड़ी से ₹2.5 लाख नकद बरामद होने से हड़कंप मच गया. संतोषजनक जवाब न मिलने पर अधिकारी से लंबी पूछताछ की गई और मामला चुनाव आयोग के संज्ञान में पहुंच गया है.

मैसूर के श्रीनिवास लुईस को दिल्ली पुलिस ने 1100 से ज्यादा फर्जी बम धमकी ईमेल भेजने के आरोप में गिरफ्तार किया है. आरोपी ने दिल्ली हाईकोर्ट, स्कूलों और अस्पतालों को निशाना बनाकर देशभर में दहशत फैलाई थी. साइबर फॉरेंसिक जांच के जरिए पुलिस ने उसे ट्रेस कर पकड़ा.

बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव हुआ है. नीतीश कुमार ने MLC पद से इस्तीफा देकर दिल्ली की राजनीति में एंट्री ले ली है. इसके साथ ही राज्य में नए मुख्यमंत्री की तलाश तेज हो गई है. NDA में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर चर्चाएं चरम पर हैं और जल्द ही नया चेहरा सामने आ सकता है.

जमुई की पुष्पांजलि कुमारी और वैशाली की सबरीन परवीन ने 492 अंक के साथ किया टॉप, कुल 81.79% छात्र पास, टॉप-10 में 139 स्टूडेंट्स शामिल

गोसाईंगांव की जनसभा में Hemant Soren ने आदिवासी अधिकार, शिक्षा मॉडल और चाय बागान श्रमिकों के मुद्दे उठाते हुए Frederickson Hansda के समर्थन में किया जोरदार प्रचार