बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट में बेटियों का जलवा! 98.4% के साथ दो छात्राएं बनीं स्टेट टॉपर
जमुई की पुष्पांजलि कुमारी और वैशाली की सबरीन परवीन ने 492 अंक के साथ किया टॉप, कुल 81.79% छात्र पास, टॉप-10 में 139 स्टूडेंट्स शामिल


पटना: Bihar School Examination Board (BSEB) ने मैट्रिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस साल कुल 81.79% परीक्षार्थी पास हुए हैं। रिजल्ट के साथ बोर्ड ने टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की है, जिसमें इस बार दो छात्राओं ने संयुक्त रूप से टॉप किया है।
दो बेटियां बनीं स्टेट टॉपर
जमुई की पुष्पांजलि कुमारी और वैशाली की सबरिन परवीन ने 500 में 492 अंक (98.4%) हासिल कर संयुक्त रूप से पहला स्थान प्राप्त किया है। पुष्पांजलि सिमुलतला आवासीय विद्यालय की छात्रा हैं, जबकि सबरीन परवीन वैशाली के एक उच्च माध्यमिक विद्यालय से पढ़ाई कर रही थीं। दोनों की इस उपलब्धि से पूरे बिहार में खुशी का माहौल है और उनके घरों पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
लड़कियों का प्रदर्शन रहा बेहतर
इस बार के परिणाम में लड़कियों का प्रदर्शन खास तौर पर बेहतर रहा है। इंटर के रिजल्ट की तुलना में मैट्रिक में लड़कियों की पास प्रतिशत ज्यादा देखने को मिला है, जो शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक संकेत देता है।
टॉप-10 में 139 छात्र-छात्राएं
बोर्ड के अनुसार, इस साल टॉप-10 में कुल 139 छात्र-छात्राएं शामिल हुए हैं।
- टॉप 5 में 13 परीक्षार्थी
- 6ठे से 10वें स्थान तक 126 छात्र-छात्राएं
डिवीजन के अनुसार रिजल्ट
- फर्स्ट डिवीजन: 4,43,723 छात्र
- सेकेंड डिवीजन: 4,75,511 छात्र
- थर्ड डिवीजन: 33,103 छात्र
हाईटेक मूल्यांकन और अगला कदम
बोर्ड अध्यक्ष Anand Kishore ने बताया कि कॉपियों का मूल्यांकन 12 दिनों में पूरा किया गया और इसके लिए हाईटेक सॉफ्टवेयर की मदद ली गई।
जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे 1 से 7 अप्रैल के बीच स्क्रूटनी या कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

Digital Arrest का ‘डर वाला गेम’ खत्म! रांची से बड़ा साइबर ठग गिरफ्तार, 11 राज्यों में फैला था जाल

Assam Polls: Hemant का बड़ा दांव, गोसाईंगांव में जनसभा कर Frederickson के लिए मांगे वोट






Leave a comment