बसंत सोरेन ने दी दशहरा की शुभकामनाएं, झारखंडवासियों के लिए की सुख-समृद्धि की कामना
झारखंड के विधायक बसंत सोरेन की तबीयत खराब चल रही है और वे सिंगापुर में इलाज करा रहे हैं. इसी बीच उन्होंने फेसबुक पर पोस्ट साझा कर समस्त झारखंडवासियों को दशहरा एवं दासाँय पर्व की बधाई दी. उन्होंने मां दुर्गा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और सफलता की कामना की.

Ranchi: झारखंड के विधायक बसंत सोरेन की तबीयत खराब होने और उनका इलाज चलने के बीच उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए राज्यवासियों को दशहरा एवं दासाँय पर्व की शुभकामनाएं दी हैं. बसंत सोरेन ने अपने फेसबुक पोस्ट में मां दुर्गा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और सफलता बनाए रखने की कामना की. उनके संदेश में सत्य की जीत, धर्म की राह और बुराई पर अच्छाई की विजय का महत्व बताया गया है. त्योहार के अवसर पर उनके इस संदेश के जरिए झारखंडवासियों को सकारात्मकता, नई उम्मीदों और खुशहाली का संदेश दिया गया है.
बसंत सोरेन ने अपने पोस्ट में लिखा कि यह पावन पर्व लोगों के जीवन के सभी कष्टों को दूर करे और नई आशाओं, नई ऊर्जा तथा नई उपलब्धियों का मार्ग प्रशस्त करे. उन्होंने मां दुर्गा की कृपा सभी लोगों और उनके परिवारों पर बनी रहने की प्रार्थना भी की. अपने संदेश के अंत में उन्होंने समस्त झारखंडवासियों को दशहरा एवं दासाँय पर्व की हार्दिक बधाई, मंगलमय शुभकामनाएं और जोहार कहा. साथ ही, उन्होंने ‘जय माता दी’ के उद्घोष के साथ त्योहार की शुभकामनाएं साझा कीं.
बसंत सोरेन की तबीयत फिलहाल खराब चल रही है और वे सिंगापुर में इलाजरत हैं. इसी बीच उन्होंने फेसबुक पोस्ट के जरिए दशहरा एवं दासाँय पर्व पर झारखंडवासियों को शुभकामनाएं दीं और सभी के सुख-समृद्धि की कामना की.

