असम की धरती पर सीएम हेमंत सोरेन का बीजेपी पर तीखा हमला: विष्णुगढ़ कांड में 'चेहरा' बेनकाब, बच्ची का हत्यारा बीजेपी से जुड़ा!
असम के सरूपथर में चुनावी सभा के दौरान हेमंत सोरेन ने विष्णुगढ़ कांड को लेकर BJP पर बड़ा हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि बच्ची की हत्या का आरोपी BJP से जुड़ा था, जिससे मामला अब पूरी तरह राजनीतिक रंग ले चुका है.


रांची/गुवाहाटी, 2 अप्रैल 2026: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने असम की सरूपथर में चुनावी सभा के दौरान रामनवमी के ठीक पहले हुए विष्णुगढ़ (हजारीबाग) कांड को लेकर बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा, “रामनवमी में इन लोगों ने इतना बड़ा कांड कर दिया... इनका चेहरा अब सबके सामने है.” सीएम ने आरोप लगाया कि 12 वर्षीय मासूम बच्ची की निर्मम हत्या का मुख्य आरोपी बीजेपी से जुड़ा था, जो पहले न्याय की मांग करते हुए मीडिया में छा रहा था.
विष्णुगढ़ कांड का खुलासा हजारीबाग के विष्णुगढ़ प्रखंड के कुसुंबा गांव में 24 मार्च की रात चैत्र नवरात्रि के मंगलवार जुलूस देखने गई 12 साल की बच्ची का अपहरण कर दरिंदगी की गई और फिर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई. शव अगले दिन खेत में मिला. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में शुरू में दुष्कर्म का शक जताया गया, हालांकि बाद में तंत्र-मंत्र और अंधविश्वास में बलि चढ़ाने की बात भी सामने आई. पुलिस ने एसआईटी गठित की और मुख्य आरोपी भीम राम को गिरफ्तार किया.
भीम राम वही शख्स था जो घटना के तुरंत बाद मीडिया में खड़े होकर “न्याय दो, फांसी दो” का नारा लगा रहा था और बीजेपी नेताओं के साथ दिख रहा था. गिरफ्तारी के बाद खुलासा हुआ कि वह बीजेपी से जुड़ा था. इस खुलासे ने पूरे मामले को राजनीतिक रंग दे दिया. विपक्षी बीजेपी ने शुरू में हेमंत सरकार पर कानून-व्यवस्था बिगड़ने का आरोप लगाकर हजारीबाग बंद और मशाल जुलूस निकाले, लेकिन अब खुद उनके ‘चेहरा’ बेनकाब हो गया है.
सरूपथर विधानसभा से साहिल मुंडा तीर-धनुष चिह्न पर चुनाव लड़ रहे हैं. जेएमएम का लक्ष्य असम के चाय बागान श्रमिकों और आदिवासी-मूल के लोगों (जिनकी जड़ें झारखंड से जुड़ी हैं) को विकास, सम्मान और सुरक्षा का संदेश देना है.
सीएम हेमंत सोरेन की असम यात्रा के दौरान सरूपथर की जनता ने तीर-धनुष प्रत्याशी साहिल मुंडा को भारी समर्थन देने की अपील की.

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.





Leave a comment