IND vs WI T20I: भारत-वेस्टइंडीज दूसरे T20 पर बारिश का खतरा, रांची की पिच पर किसे मिलेगा फायदा?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20 मुकाबला 9 अक्टूबर को रांची में खेला जाएगा. पहले मैच में जीत के बाद टीम इंडिया सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाने के इरादे से उतरेगी. हालांकि रांची में बारिश मैच का मजा किरकिरा कर सकती है. जेएससीए स्टेडियम की पिच भी मुकाबले में अहम भूमिका निभाएगी.










