रूपी सोरेन के निधन से झारखंड में शोक की लहर, CM हेमंत समेत दिग्गज नेताओं ने जताया दुख
रूपी सोरेन के निधन पर झारखंड में शोक की लहर है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, बाबूलाल मरांडी, राज्यपाल संतोष गंगवार और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दुख जताया और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की.

Ranchi: रूपी सोरेन के निधन की खबर के बाद झारखंड में शोक की लहर है. उनके निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत कई नेताओं ने दुख जताया. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, राज्यपाल संतोष गंगवार और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रूपी सोरेन के निधन पर शोक व्यक्त किया. नेताओं ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. रूपी सोरेन के निधन से सोरेन परिवार और उनके समर्थकों में गहरा दुख है. उनके पार्थिव शरीर को मोरहाबादी स्थित आवास लाया गया, जहां परिजनों और शुभचिंतकों के पहुंचने का सिलसिला जारी है.


