“विपक्ष बांग्लादेशियों को भारत का वोटर बनाना चाहता है, बीजेपी ऐसा नहीं होने देगी” : निशिकांत दुबे
बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने SIR मुद्दे पर विपक्षी दलों को आड़े हाथों लेते हुए आरोप लगाया कि कुछ पार्टियां बांग्लादेशियों को भारत का वोटर बनाकर राजनीति करना चाहती हैं, लेकिन बीजेपी ऐसा कभी होने नहीं देगी.

Deoghar: बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने SIR मुद्दे पर विपक्षी दलों को आड़े हाथों लेते हुए आरोप लगाया कि कुछ पार्टियां बांग्लादेशियों को भारत का वोटर बनाकर राजनीति करना चाहती हैं, लेकिन बीजेपी ऐसा कभी होने नहीं देगी. उन्होंने पश्चिम बंगाल की राजनीति का जिक्र करते हुए ममता बनर्जी पर भी निशाना साधा. वहीं राहुल गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि अब उनकी बातों को लोग गंभीरता से नहीं लेते. झारखंड राज्यसभा चुनाव को लेकर भी उन्होंने संकेतों में दावा किया कि दोनों सीटों पर बीजेपी मजबूत स्थिति में है. बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे सोमवार को एम्स के कार्यक्रम में शामिल होने देवघर पहुंचे थे, जहां एयरपोर्ट पर उन्होंने मीडिया से बातचीत की.
ममता बनर्जी पर भी साधा निशाना
मीडिया से बातचीत के दौरान निशिकांत दुबे ने कहा कि विपक्षी दल SIR के मुद्दे पर एकजुट होकर वोट बैंक की राजनीति कर रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि बाहरी लोगों को वोटर बनाकर राजनीतिक फायदा लेने की कोशिश की जा रही है, लेकिन बीजेपी इसका विरोध करेगी. उन्होंने पश्चिम बंगाल का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां की राजनीति का परिणाम जनता देख चुकी है. दुबे ने दावा किया कि हाल के चुनावी नतीजों ने यह साफ कर दिया है कि जनता बीजेपी के साथ खड़ी है और राष्ट्रवादी राजनीति को समर्थन मिल रहा है.
राहुल गांधी और राज्यसभा चुनाव पर भी बोले
राहुल गांधी के हालिया बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए निशिकांत दुबे ने कहा कि कांग्रेस नेता लगातार ऐसे बयान दे रहे हैं, जिन्हें अब गंभीरता से नहीं लिया जाता. उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व पर भी तंज कसा. वहीं झारखंड राज्यसभा चुनाव को लेकर सीधे तौर पर ज्यादा कुछ नहीं कहते हुए भी उन्होंने बड़ा राजनीतिक संकेत दिया. दुबे ने कहा कि राज्य के विधायक और कई राजनीतिक दल अब यह समझ रहे हैं कि केंद्र सरकार के साथ तालमेल में ही राज्य का विकास संभव है. उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में झारखंड की राजनीति में बीजेपी और मजबूत होकर उभरेगी.

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.



Leave a comment