छठ महापर्व आस्था, श्रद्धा और लोककल्याण का प्रतीक : डॉ. राजीव रंजन
छठ महापर्व के अवसर पर डॉ. राजीव रंजन ने देवघर सहित जिलेभर के श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने छठ को आस्था, अनुशासन, पवित्रता, त्याग और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक बताया. साथ ही छठी मैया से सभी के सुख, शांति, स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की.

Deoghar: लोक आस्था, पवित्रता और सूर्य उपासना का महापर्व छठ जिलेभर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है. शहर से लेकर गांव-कस्बों तक छठ पूजा को लेकर भक्तिमय माहौल बना हुआ है. इस अवसर पर डॉ. राजीव रंजन ने जिलेवासियों और सभी श्रद्धालुओं को चार दिवसीय छठ महापर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने छठी मैया से पूरे विश्व के कल्याण, सभी के स्वस्थ जीवन और घर-परिवार में सुख-समृद्धि बनाए रखने की कामना की. अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा कि छठ महापर्व केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि आस्था, अनुशासन, पवित्रता, त्याग और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का अनुपम प्रतीक है. भगवान सूर्य और छठी मैया की आराधना से समाज में प्रेम, सद्भाव और एकता का संदेश मिलता है.
शहर से गांव तक छठ की तैयारी, घाटों पर दिखेगा आस्था का संगम
देवघर जिले में छठ महापर्व को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह है. शहरी क्षेत्र के शिवगंगा, नंदन पहाड़, माथा बांध, नौलखा तालाब, रूप सागर और जलसार समेत विभिन्न छठ घाटों पर व्रतियों की सुविधा के लिए तैयारियां की गई हैं. वहीं जसीडीह, रोहिणी, कुंडा, सारवां, सोनारायठाढ़ी, मोहनपुर, देवीपुर, मधुपुर, मारगोमुंडा, करौं और पालोजोरी सहित ग्रामीण इलाकों में भी तालाबों, जलाशयों और नदियों के किनारे पूजा की तैयारियां चल रही हैं. चार दिवसीय अनुष्ठान नहाय-खाय से शुरू होकर खरना, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य और अगले दिन उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न होगा. डॉ. राजीव रंजन ने छठी मैया से सभी के जीवन में सुख, शांति और खुशहाली बनाए रखने की कामना की.

