पाकुड़ नगर परिषद की कमान शबरी पाल के हाथों में, 2353 वोटों से शानदार जीत
पाकुड़ नगर परिषद चुनाव के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं. अध्यक्ष पद पर शबरी पाल ने निर्णायक बढ़त के साथ जीत दर्ज करते हुए नगर परिषद की कमान अपने हाथों में ले ली. उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी सेलिना सुल्तान को 2353 मतों के अंतर से पराजित किया.

पाकुड़ नगर परिषद चुनाव के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं. अध्यक्ष पद पर शबरी पाल ने निर्णायक बढ़त के साथ जीत दर्ज करते हुए नगर परिषद की कमान अपने हाथों में ले ली. उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी सेलिना सुल्तान को 2353 मतों के अंतर से पराजित किया. ‘बक्सा’ चुनाव चिन्ह पर मैदान में उतरीं शबरी पाल मतगणना के हर राउंड में बढ़त बनाए रहीं और अंततः स्पष्ट अंतर से विजय हासिल की.
निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में उतरी थीं मैदान में
शबरी पाल पूर्व में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रह चुकी हैं, लेकिन इस बार उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा. उन्हें किसी भी दल का आधिकारिक समर्थन प्राप्त नहीं था. वहीं, उनकी प्रतिद्वंद्वी सेलिना सुल्तान को झारखंड मुक्ति मोर्चा का समर्थन मिला था, जबकि पूर्व अध्यक्ष संपा साह को भारतीय जनता पार्टी का समर्थन प्राप्त था.
कड़ी सुरक्षा के बीच हुई मतगणना
सुबह 8 बजे बाजार समिति प्रांगण में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना शुरू हुई. पर्यवेक्षक रणजीत लोहरा, उपायुक्त मनीष कुमार और पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी की मौजूदगी में पहले वार्ड पार्षदों और उसके बाद अध्यक्ष पद के मतों की गिनती की गई. पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई गई.
21 वार्डों के परिणाम भी घोषित
नगर परिषद के 21 वार्डों के नतीजे भी जारी कर दिए गए हैं. वार्ड संख्या 19 से तनु दास सबसे कम उम्र की पार्षद बनीं, जो इस चुनाव की विशेष चर्चा का विषय रहीं.
जीत के बाद क्या बोलीं शबरी पाल?
जीत के बाद शबरी पाल ने समर्थकों का आभार जताते हुए कहा, “यह सभी की जीत है. हम नगर परिषद क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे.” परिणाम घोषित होते ही समर्थकों ने रंग-गुलाल उड़ाकर जश्न मनाया. प्रशासन ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने पर जनता को बधाई दी.

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.



Leave a comment