रांची से लापता छात्र हिमांशु मुंडा रामगढ़ से सकुशल बरामद, माता-पिता को सौंपा गया
जधानी रांची से लापता हुआ नौवीं कक्षा का छात्र हिमांशु मुंडा आखिरकार सकुशल मिल गया है. पुलिस ने उसे रामगढ़ से बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया है. जानकारी के अनुसार, हिमांशु मुंडा सदर थाना क्षेत्र के दीपा टोली का रहने वाला है और DAV Public School Bariatu में पढ़ाई करता है.


Ranchi: राजधानी रांची से लापता हुआ नौवीं कक्षा का छात्र हिमांशु मुंडा आखिरकार सकुशल मिल गया है. पुलिस ने उसे रामगढ़ से बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया है. जानकारी के अनुसार, हिमांशु मुंडा सदर थाना क्षेत्र के दीपा टोली का रहने वाला है और DAV Public School Bariatu में पढ़ाई करता है. बीते दिनों वह अपने माता-पिता से विवाद के बाद घर छोड़कर चला गया था.
परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी. करीब दो दिनों की खोजबीन के बाद पुलिस को सफलता मिली और उसे रामगढ़ इलाके से सुरक्षित बरामद कर लिया गया.
सदर थाना प्रभारी कुलदीप कुमार ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में छात्र ने बताया कि उसे डर था कि घर लौटने पर उसे डांट या मार पड़ सकती है, इसी वजह से वह वापस नहीं आ रहा था. फिलहाल पुलिस ने छात्र को उसके माता-पिता को सौंप दिया है और परिजनों को बच्चों के साथ संवाद बेहतर रखने की सलाह दी है.

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts
सुखदेवनगर अतिक्रमण मामला: हाईकोर्ट सख्त, पूछा—अतिक्रमण हटाने की जगह मकान क्यों तोड़े?

मैक्लुस्कीगंज-पिपरवार फायरिंग की जिम्मेदारी TPC ने ली, कारोबारियों को दी कड़ी चेतावनी






Leave a comment