रांची: राज्यपाल संतोष गंगवार पहुंचे मेयर रोशनी खलखो के आवास, दी सांत्वना
रांची में मेयर रोशनी खलखो की मां के निधन पर राज्यपाल संतोष गंगवार उनके धुर्वा स्थित आवास पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी.


रांची में मेयर रोशनी खलखो की माता बॉबी तिर्की के निधन के बाद शोक का माहौल बना हुआ है. इस बीच राज्यपाल संतोष गंगवार धुर्वा स्थित उनके आवास पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की.
राज्यपाल ने इस दुखद घड़ी में परिवार को सांत्वना दी और उनका हौसला बढ़ाया. उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में पूरा राज्य परिवार के साथ खड़ा है. साथ ही उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति देने की कामना की.
गौरतलब है कि मेयर रोशनी खलखो की माता बॉबी तिर्की का बीते 31 तारीख को निधन हो गया था. वे लंबे समय से बीमार थीं. निधन के बाद से ही उनके आवास पर लोगों का लगातार आना-जाना जारी है और सभी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं.

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.






Leave a comment