हजारीबाग में फर्नीचर शोरूम में भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी
हजारीबाग के जुलु पार्क स्थित संत रॉबर्ट बालिका विद्यालय के पास एक फर्नीचर शोरूम में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरा शोरूम इसकी चपेट में आ गया

हजारीबाग के जुलु पार्क स्थित संत रॉबर्ट बालिका विद्यालय के पास एक फर्नीचर शोरूम में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरा शोरूम इसकी चपेट में आ गया, जिससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी तुरंत दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास जारी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग की लपटें काफी ऊंचाई तक उठती दिखाई दीं, जिससे आसपास के दुकानदार और स्थानीय निवासी दहशत में आ गए। एहतियात के तौर पर आसपास के क्षेत्र को खाली कराया गया है।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। दमकल कर्मी आग बुझाने में जुटे हुए हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। आग से हुए नुकसान का आकलन फिलहाल नहीं हो सका है।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts






Leave a comment