मुंबई में पापड़ बेलती दिखीं कल्पना सोरेन, लिज्जत पापड़ केंद्र का किया दौरा
झारखंड विधानसभा की महिला एवं बाल विकास समिति के महाराष्ट्र एक्सपोज़र विजिट के दौरान गांडेय विधायक Kalpana Soren और जमशेदपुर पूर्वी की विधायक Purnima Das Sahu मुंबई में लिज्जत पापड़ बेलती नजर आईं.

झारखंड विधानसभा की महिला एवं बाल विकास समिति के महाराष्ट्र एक्सपोज़र विजिट के दौरान गांडेय विधायक Kalpana Soren और जमशेदपुर पूर्वी की विधायक Purnima Das Sahu मुंबई में लिज्जत पापड़ बेलती नजर आईं. दोनों नेताओं ने महिलाओं के साथ बैठकर पापड़ बनाने का अनुभव लिया और महिला आत्मनिर्भरता के मॉडल को करीब से समझा.
लिज्जत पापड़ केंद्र में लिया अनुभव
मुंबई स्थित Shri Mahila Griha Udyog Lijjat Papad केंद्र के दौरे के दौरान कल्पना सोरेन और पूर्णिमा दास साहू ने महिलाओं के साथ बातचीत की और उनके कार्य करने के तरीके को समझा. इस दौरान दोनों ने खुद भी पापड़ बेलकर सामूहिक कार्य संस्कृति का अनुभव लिया. कल्पना सोरेन ने इस दौरे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते हुए महिलाओं की सामूहिक शक्ति. आत्मविश्वास और सहयोग की भावना की सराहना की.
महिला सशक्तिकरण का सफल मॉडल
कल्पना सोरेन ने कहा कि गृह एवं कुटीर उद्योग ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम बन सकते हैं. उन्होंने लिज्जत पापड़ के “डिस्ट्रिब्यूटेड प्रोडक्शन मॉडल” को रोजगार सृजन और महिला सशक्तिकरण का सफल उदाहरण बताया. उन्होंने कहा कि महिलाओं की भागीदारी से चलने वाले ऐसे मॉडल समाज और ग्रामीण अर्थव्यवस्था दोनों को मजबूती देते हैं.
डब्बावाला सेंटर का भी किया दौरा
महिला एवं बाल विकास समिति के सदस्यों ने मुंबई स्थित Mumbai Dabbawala Association के इंटरनेशनल एक्सपीरियंस सेंटर का भी दौरा किया. करीब 135 वर्षों से अनुशासन और समयबद्ध सेवा के लिए प्रसिद्ध मुंबई के डब्बावालों की कार्यप्रणाली को समिति ने करीब से समझा. प्रतिदिन हजारों डब्बावाले लाखों लोगों तक घर का बना भोजन पहुंचाते हैं.
“सामूहिक कार्य संस्कृति अपनाने की जरूरत”
कल्पना सोरेन ने कहा कि मुंबई के डब्बावाले और लिज्जत पापड़ जैसे मॉडल श्रम. संगठन क्षमता और सामूहिक कार्य संस्कृति की मिसाल हैं. उन्होंने कहा कि ऐसी कार्यप्रणाली को समाज के अन्य क्षेत्रों में भी अपनाने की जरूरत है. ताकि रोजगार और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिल सके.

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.



Leave a comment