झारखंड बजट 2026-27: 1,58,560 करोड़ रुपये का प्रावधान, वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने पेश किया लगातार दूसरा बजट
झारखंड विधानसभा में राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 1 लाख 58 हजार 560 करोड़ रुपये का बजट पेश किया. यह उनका लगातार दूसरा बजट है. बजट पेश करने से पहले वे लोकभवन पहुंचे और राज्यपाल संतोष गंगवार को बजट की प्रति सौंपी.

Ranchi: झारखंड विधानसभा में राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 1 लाख 58 हजार 560 करोड़ रुपये का बजट पेश किया. यह उनका लगातार दूसरा बजट है. बजट पेश करने से पहले वे लोकभवन पहुंचे और राज्यपाल संतोष गंगवार को बजट की प्रति सौंपी. औपचारिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्होंने विधानसभा में बजट भाषण पढ़ना शुरू किया.
बजट भाषण की शुरुआत में वित्त मंत्री ने सदन के सदस्यों का आभार जताया. इस दौरान उन्होंने इशारों-इशारों में कविता के माध्यम से केंद्र सरकार पर निशाना भी साधा. उन्होंने कहा, “किसी के पैरों में गिरकर कामयाबी पाने से बेहतर है, अपने पैरों पर चलकर कुछ बनने की ठान लें.” उनके इस वक्तव्य को राजनीतिक संदेश के रूप में देखा जा रहा है.
वित्त मंत्री ने कहा कि राज्य में समावेशी विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बजट में विभिन्न क्षेत्रों को समाहित किया गया है. उन्होंने बताया कि 2026-27 का बजट तैयार करने से पहले सरकार ने सामाजिक, आर्थिक और विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों से राय-मशविरा किया.
अपने भाषण में उन्होंने केंद्रांश की राशि में पिछले लगभग पांच वर्षों से हो रही लगातार कटौती का मुद्दा भी उठाया. उनका कहना था कि जीएसटी में हुए बदलाव के कारण झारखंड को करीब 4,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. इसके अलावा, मनरेगा के स्वरूप में बदलाव और नई योजनाओं के कारण राज्य सरकार पर हजारों करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय दबाव पड़ने की आशंका है. सरकार का दावा है कि तमाम चुनौतियों के बावजूद यह बजट राज्य के समावेशी और संतुलित विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा.
खबर अपडेट की जा रही है...

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.



Leave a comment