Bawal News
होम
झारखंड
BIHARराज्यराजनीतिदेश-विदेशNationalInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»राजनीति»धनबाद कोर्ट में पेशी के बाद जयराम महतो का हमला, ED की कार्रवाई पर उठाए सवाल, ढुल्लू महतो और JPSC मुद्दे पर भी बोले
राजनीति

धनबाद कोर्ट में पेशी के बाद जयराम महतो का हमला, ED की कार्रवाई पर उठाए सवाल, ढुल्लू महतो और JPSC मुद्दे पर भी बोले

“धनबाद व्यवहार न्यायालय में पेशी के बाद JLKM अध्यक्ष जयराम महतो ने सियालजोरी इलेक्ट्रो स्टील प्लांट धरना मामले में अपना पक्ष रखा. उन्होंने कहा कि घटना के समय वह मौके पर मौजूद नहीं थे. साथ ही JPSC अभ्यर्थियों के आंदोलन का समर्थन दोहराया.”

S
Satya MishraEditorial Desk
Published Jul 31, 2026 · 10:03 AM· 3 min read
धनबाद कोर्ट में पेशी के बाद जयराम महतो का हमला, ED की कार्रवाई पर उठाए सवाल, ढुल्लू महतो और JPSC मुद्दे पर भी बोले

Dhanbad: सियालजोरी इलेक्ट्रो स्टील प्लांट धरना मामले में धनबाद व्यवहार न्यायालय में पेशी के बाद झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो ने कई अहम राजनीतिक मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी. अदालत से बाहर निकलते ही उन्होंने अपने खिलाफ दर्ज केस को लेकर सफाई दी और कहा कि घटना के समय वह धरना स्थल पर मौजूद नहीं थे, इसके बावजूद प्राथमिकी में उनका नाम शामिल कर दिया गया. उन्होंने इसे लोकतांत्रिक आवाज उठाने वालों को निशाना बनाने की कोशिश बताया. बातचीत के दौरान जयराम महतो ने रांची में जारी JPSC अभ्यर्थियों के आंदोलन पर भी अपना पक्ष रखा. वहीं, धनबाद में हालिया ED की कार्रवाई को लेकर जांच एजेंसियों की निष्पक्षता पर सवाल उठाए और भाजपा सांसद ढुल्लू महतो पर भी तीखा राजनीतिक हमला बोला.

धरना केस में बोले- पोस्टर में तस्वीर थी, इसलिए बना दिया आरोपी

यह भी पढ़ें:रांची में जमीन का बड़ा खेल! 31 डिसमिल जमीन पर कब्जे का आरोप, बिल्डर से भिड़ी आदिवासी महिला

धनबाद कोर्ट में पेशी के बाद जयराम महतो ने कहा कि सियालजोरी इलेक्ट्रो स्टील प्लांट के बाहर हुए धरना-प्रदर्शन के दौरान वह मौके पर मौजूद नहीं थे. उनका आरोप है कि केवल पोस्टर में तस्वीर होने के आधार पर उन्हें आरोपी बना दिया गया. उन्होंने कहा कि जनता के मुद्दों को लोकतांत्रिक तरीके से उठाना अपराध नहीं है. इसके बावजूद वह न्यायपालिका का सम्मान करते हैं और कानूनी प्रक्रिया में पूरा सहयोग देंगे. उन्होंने कहा कि सच अदालत के सामने आएगा और उन्हें न्याय मिलने का भरोसा है.

सम्बंधित ख़बरें

JSSC सहायक आचार्य भर्ती विवाद में हाई कोर्ट की अंतरिम राहत, 43 पदों पर लगी सुरक्षा
JSSC सहायक आचार्य भर्ती विवाद में हाई कोर्ट की अंतरिम राहत, 43 पदों पर लगी सुरक्षा
26 सितंबर के लोकभवन घेराव की तैयारी, कांग्रेस ने कल बुलाई अहम बैठक
26 सितंबर के लोकभवन घेराव की तैयारी, कांग्रेस ने कल बुलाई अहम बैठक
गिरिडीह पहुंचे CM हेमंत सोरेन, दिवंगत मंत्री सुदिव्य सोनू को नम आंखों से दी श्रद्धांजलि
गिरिडीह पहुंचे CM हेमंत सोरेन, दिवंगत मंत्री सुदिव्य सोनू को नम आंखों से दी श्रद्धांजलि
अवैध शराब के खिलाफ RPF का ऑपरेशन “सतर्क”, लावारिस बैग से 18 लीटर शराब बरामद
अवैध शराब के खिलाफ RPF का ऑपरेशन “सतर्क”, लावारिस बैग से 18 लीटर शराब बरामद
झारखंड में ED की बड़ी छापेमारी, रांची RSS कार्यालय बम हमले से जुड़ा है मामला
झारखंड में ED की बड़ी छापेमारी, रांची RSS कार्यालय बम हमले से जुड़ा है मामला
रांची में अतिक्रमण हटाने को लेकर हंगामा, बल प्रयोग में एक युवती घायल और हिरासत में पार्षद
रांची में अतिक्रमण हटाने को लेकर हंगामा, बल प्रयोग में एक युवती घायल और हिरासत में पार्षद

JPSC आंदोलन पर छात्रों का किया समर्थन, मंच से दूरी की बताई वजह

रांची में जारी JPSC अभ्यर्थियों के आंदोलन पर जयराम महतो ने कहा कि छात्रों ने शुरुआत से आंदोलन को गैर-राजनीतिक रखने का फैसला किया था. उन्होंने कहा कि इसी निर्णय का सम्मान करते हुए उन्होंने आंदोलन के मंच को साझा नहीं किया. हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि अभ्यर्थियों की मांगों के प्रति उनका समर्थन पहले की तरह जारी है. जयराम महतो ने कहा कि युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर सरकार को गंभीरता से फैसला लेना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि आंदोलन का नेतृत्व कर रहे छात्र अपनी मांगों को लोकतांत्रिक तरीके से उठा रहे हैं और उनकी आवाज सुनी जानी चाहिए.

ED की कार्रवाई पर उठाए सवाल, ढुल्लू महतो पर कसा तंज

यह भी पढ़ें:चार दशक से जंगल में बना रहा बड़ा नाम, अब असीम मंडल के आत्मसमर्पण के बाद माओवादी नेटवर्क की कितनी परतें खुलेंगी?

धनबाद में हाल में हुई ED की कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए जयराम महतो ने कहा कि यदि किसी ने अवैध तरीके से संपत्ति अर्जित की है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होना स्वाभाविक है. लेकिन जांच एजेंसियों की कार्रवाई पूरी तरह निष्पक्ष होनी चाहिए और किसी भी व्यक्ति के साथ राजनीतिक आधार पर भेदभाव नहीं होना चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि जांच केवल विपक्षी नेताओं तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि सत्ता पक्ष से जुड़े नेताओं की भी समान रूप से जांच होनी चाहिए. इसी दौरान उन्होंने धनबाद के भाजपा सांसद ढुल्लू महतो पर निशाना साधते हुए दावा किया कि राजनीतिक संरक्षण मिलने के कारण उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती. उन्होंने कहा कि कानून की विश्वसनीयता तभी कायम रहेगी, जब जांच एजेंसियां बिना किसी पक्षपात के सभी मामलों में एक समान कार्रवाई करें.

8 views3 min read
#जयराम महतो
#धनबाद कोर्ट
#JLKM
#सियालजोरी इलेक्ट्रो स्टील प्लांट
#धरना मामला
#ED कार्रवाई
#ED रेड धनबाद
#ढुल्लू महतो
#JPSC आंदोलन
#JPSC अभ्यर्थी
#झारखंड राजनीति
#धनबाद न्यूज
#Jairam Mahto
#Dhanbad Court News
#Jharkhand News
#ED Action Dhanbad

RELATED POSTS

रांची में जमीन का बड़ा खेल! 31 डिसमिल जमीन पर कब्जे का आरोप, बिल्डर से भिड़ी आदिवासी महिला

रांची में जमीन का बड़ा खेल! 31 डिसमिल जमीन पर कब्जे का आरोप, बिल्डर से भिड़ी आदिवासी महिला

चार दशक से जंगल में बना रहा बड़ा नाम, अब असीम मंडल के आत्मसमर्पण के बाद माओवादी नेटवर्क की कितनी परतें खुलेंगी?

चार दशक से जंगल में बना रहा बड़ा नाम, अब असीम मंडल के आत्मसमर्पण के बाद माओवादी नेटवर्क की कितनी परतें खुलेंगी?

JSSC सहायक आचार्य भर्ती विवाद में हाई कोर्ट की अंतरिम राहत, 43 पदों पर लगी सुरक्षा

JSSC सहायक आचार्य भर्ती विवाद में हाई कोर्ट की अंतरिम राहत, 43 पदों पर लगी सुरक्षा

Special
विशेष स्टोरी

रांची में जमीन का बड़ा खेल! 31 डिसमिल जमीन पर कब्जे का आरोप, बिल्डर से भिड़ी आदिवासी महिला

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

झारखंड में ED की बड़ी छापेमारी, रांची RSS कार्यालय बम हमले से जुड़ा है मामला

BY Deepak Kumar—Sep 17, 2026
2.

रांची में अतिक्रमण हटाने को लेकर हंगामा, बल प्रयोग में एक युवती घायल और हिरासत में पार्षद

BY Piyush Kumar—Sep 16, 2026
3.

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

BY Satya Mishra—Sep 12, 2026
4.

परिसीमन को लेकर राज्यपाल से मिले बंधु तिर्की, विशेष सत्र बुलाकर केंद्र को प्रस्ताव भेजने की मांग

BY Piyush Kumar—Sep 15, 2026
5.

मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़

BY Satya Mishra—Sep 12, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner