हजारीबाग निकाय चुनाव: मेयर पद पर पत्रकार अरविंद राणा 4650 वोट से विजयी
हजारीबाग नगर निगम चुनाव में मेयर पद पर पत्रकार अरविंद राणा ने शानदार जीत दर्ज की है. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 4650 मतों के भारी अंतर से पराजित किया. उनकी इस जीत से शहर में उत्साह का माहौल है और समर्थकों ने जगह-जगह जश्न मनाया.

Hazaribagh: हजारीबाग नगर निगम चुनाव में मेयर पद पर पत्रकार अरविंद राणा ने शानदार जीत दर्ज की है. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 4650 मतों के भारी अंतर से पराजित किया. उनकी इस जीत से शहर में उत्साह का माहौल है और समर्थकों ने जगह-जगह जश्न मनाया.
मूल रूप से चतरा जिले के निवासी अरविंद राणा लंबे समय से पत्रकारिता और सामाजिक सेवा से जुड़े रहे हैं. खासकर छठ पूजा के दौरान ‘नो प्रॉफिट-नो लॉस’ पर फल स्टॉल लगाने की उनकी पहल ने उन्हें अलग पहचान दिलाई.
सामाजिक सरोकार से मिली पहचान
हर वर्ष छठ महापर्व के अवसर पर अरविंद राणा बाजार में फलों की कालाबाजारी और अधिक दाम वसूलने की प्रवृत्ति पर नजर रखते थे. उनके प्रयासों से बाजार में फलों के दाम नियंत्रित रहते थे, जिससे आम जनता को राहत मिलती थी. इसी सेवा भाव ने उन्हें जनता के बीच लोकप्रिय बनाया.
जीत पर क्या बोले अरविंद राणा?
चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद अरविंद राणा ने कहा कि यह जीत उनकी नहीं, बल्कि शहर की जनता की जीत है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि पत्रकारिता के अनुभव, पारदर्शिता और सेवा भावना के साथ वे शहर के समग्र विकास के लिए कार्य करेंगे.
शहर में जश्न का माहौल
परिणाम सामने आते ही समर्थकों ने हजारीबाग में जश्न मनाया. ढोल-नगाड़ों और मिठाइयों के साथ जीत का उत्सव मनाया गया.

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.



Leave a comment