Grammy Awards 2027: रणवीर सिंह की 'धुरंधर: द रिवेंज' को बड़ा झटका, 8 गाने भेजने के बाद भी नहीं मिला एक भी नॉमिनेशन
रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' के 8 गाने Grammy Awards 2027 की अलग-अलग कैटेगरी में भेजे गए थे, लेकिन फाइनल नॉमिनेशन लिस्ट में एक भी गाना जगह नहीं बना सका. वहीं, तमिल गाना 'वरुवाई' को Best Global Music Performance कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला है.

Grammy Awards 2027 :- रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' की कहानी और एक्शन के साथ इसके गानों ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं. फिल्म के म्यूजिक को दर्शकों के बीच मिली लोकप्रियता के बाद मेकर्स ने इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाने की कोशिश की. इसी कड़ी में फिल्म के आठ गानों को 2027 Grammy Awards की अलग-अलग कैटेगरी में विचार के लिए भेजा गया था. लेकिन 16 नवंबर को जारी नॉमिनेशन लिस्ट में फिल्म का कोई भी गाना जगह नहीं बना पाया. ऐसे में Grammy तक पहुंचने की फिल्म की संगीत टीम की कोशिश फिलहाल अधूरी रह गई.
लग-अलग कैटेगरी में आजमाई गई थी किस्मत
'धुरंधर: द रिवेंज' का म्यूजिक शाश्वत सचदेव ने तैयार किया है. फिल्म के साउंडट्रैक को कई श्रेणियों में सबमिट किया गया था. इनमें 'फिर से' को Best Song Written for Visual Media, जबकि 'जाइये सजना' को Best Pop Duo/Group Performance कैटेगरी के लिए भेजा गया था. इसी तरह 'जान से गुजरते हैं' और 'कन्हैया' को Best Global Music Performance, 'आरी आरी' को Best Asian Pop Music Performance और 'मन्न अटकेया - डेस्टिनी' को Best Rap Performance कैटेगरी में जगह दिलाने की कोशिश की गई थी. हालांकि, फाइनल नॉमिनेशन में इनमें से किसी भी ट्रैक का नाम शामिल नहीं हुआ.
फिल्म के गानों को मिला था अच्छा रिस्पॉन्स
फिल्म के म्यूजिक की खासियत पुराने हिंदी क्लासिक गानों के नए अंदाज और ओरिजनल ट्रैक्स का मेल रही. कहानी के अलग-अलग मौकों पर इस्तेमाल किए गए गानों ने फिल्म के माहौल को मजबूत किया. दर्शकों के बीच इनकी लोकप्रियता को देखते हुए उम्मीद थी कि फिल्म का एल्बम Grammy जैसे प्रतिष्ठित मंच पर भी अपनी जगह बना सकता है. लेकिन नॉमिनेशन की अंतिम सूची में जगह नहीं मिलने से यह उम्मीद पूरी नहीं हो सकी.
RAYE के नाम सबसे ज्यादा 11 नॉमिनेशन
2027 Grammy Awards की रेस में ब्रिटिश सिंगर RAYE ने सबसे ज्यादा नॉमिनेशन हासिल किए हैं. उन्हें कुल 11 कैटेगरी में जगह मिली है. वहीं ROSALÍA को 9 नॉमिनेशन मिले हैं. Ella Langley, Miranda Lambert, Olivia Rodrigo और Phoebe Bridgers को 7-7 कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया है. इसके अलावा Bruno Mars, Leon Thomas और Olivia Dean के खाते में 6-6 नॉमिनेशन आए हैं.
भारतीय गाने 'वरुवाई' को मिली जगह
'धुरंधर: द रिवेंज' का कोई ट्रैक भले ही फाइनल सूची तक नहीं पहुंच पाया, लेकिन भारतीय संगीत की मौजूदगी Grammy नॉमिनेशन में दिखाई दी है. तमिल गाना 'वरुवाई' को Best Global Music Performance कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया है. इस गाने को देवन एकाम्बरम और सुशा ने अपनी आवाज दी है.
फरवरी में होगा 69वें Grammy Awards का आयोजन
69वें Grammy Awards समारोह की तारीख 7 फरवरी 2027 तय की गई है. लॉस एंजिल्स के Crypto.com Arena में होने वाले इस कार्यक्रम का प्रसारण ABC के अलावा Disney+ और Hulu पर किया जाएगा. अब संगीत जगत की निगाहें इस समारोह पर हैं, जहां अलग-अलग कैटेगरी के विजेताओं के नामों का ऐलान होगा.
संबंधित ख़बरें
और ENTERTAINMENT ख़बरेंMS Dhoni IPL Retirement: न बल्ला, न विकेटकीपिंग! अब CSK को मेंटर बनकर चैंपियन बनाएंगे एमएस धोनी
नर्मदा घाटी में मिला लाखों साल पुराना विशालकाय हाथी का जीवाश्म, 75 सेंटीमीटर का जबड़ा देख वैज्ञानिक भी हैरान
IND vs NZ 1st Test: भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट का शेड्यूल जारी, जानिए कब और कहां देखें LIVE मुकाबला

IPL 2027: मोहम्मद शमी की हो सकती है नई टीम में एंट्री, राजस्थान रॉयल्स के साथ ट्रेड को लेकर चल रही बातचीत

मुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, इलाज के लिए भेजी डॉक्टरों की टीम; काम मिलने पर भी आया अपडेट

CRPF जवानों पर हमले का बदला! कुलगाम में मास्टरमाइंड लतीफ भट्ट समेत 2 आतंकी ढेर


