गिरिडीह: निर्माणाधीन नाले में फंसा बीयर लदा कंटेनर पलटा, ठेकेदार पर लापरवाही के आरोप
गिरिडीह के भंडारडीह में निर्माणाधीन नाले में फंसकर बीयर से भरा कंटेनर पलट गया. हादसे के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया. स्थानीय लोगों ने ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाया और खराब निर्माण कार्य को लगातार हो रही दुर्घटनाओं की वजह बताया.


Giridih: जिले के भंडारडीह इलाके में निर्माणाधीन नाली लोगों के लिए लगातार परेशानी का कारण बन रही है. पिछले दो महीनों से यहां हर दूसरे-तीसरे दिन वाहन नाले में फंसने की घटनाएं सामने आ रही हैं. गुरुवार को एक बड़ा हादसा उस समय हुआ जब बीयर से लदा एक कंटेनर नाली में फंसकर पलट गया.
कंटेनर चालक के अनुसार, वाहन में करीब 1400 पेटी बीयर लदी थी, जो बालीडीह से परसाटांड़ की ओर जा रही थी. इसी दौरान भंडारडीह में निर्माणाधीन नाली में फंसकर कंटेनर असंतुलित हो गया और पलट गया. हादसे के बाद सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लग गया, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ.
स्थानीय लोगों का कहना है कि नाली निर्माण कार्य बेहद धीमी गति से और लापरवाही के साथ किया जा रहा है. रात के समय भी इसी स्थान पर कई अन्य वाहन फंसने और गिरने की घटनाएं हुईं, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से हटाया गया. ग्रामीणों ने ठेकेदार पर मनमानी और लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि जब तक निर्माण कार्य सही तरीके से नहीं होगा, तब तक ऐसी घटनाएं होती रहेंगी और लोगों की परेशानी बढ़ती जाएगी.

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts
फायरिंग, चाकू और पथराव: क्रिकेट विवाद से रांची भड़की हिंसा, बीजेपी नेता का घर निशाने पर!







Leave a comment