Palamu में एनकाउंटर! पुलिस की गोली से घायल हुआ फैज खान
पलामू के पांकी–तरहसी बॉर्डर पर पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी फैज खान घायल हो गया. यह कार्रवाई मेदिनीनगर में हुए कारोबारी हत्याकांड के बाद चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन का हिस्सा है.


Palamu: मेदिनीनगर इलाके में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ की खबर है, जिसमें कुख्यात अपराधी फैज खान घायल हो गया. जानकारी के मुताबिक पांकी–तरहसी बॉर्डर के पास हुई इस मुठभेड़ में उसके पैर में गोली लगी है. हालांकि, पुलिस की ओर से अब तक इस पूरे एनकाउंटर की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई कल रात हुई बड़ी आपराधिक घटना के बाद शुरू हुई सर्च ऑपरेशन का हिस्सा है.
इलाके में अलर्ट
जानकारी के अनुसार पुलिस को इनपुट मिला था कि कुछ अपराधी पांकी–तरहसी बॉर्डर के पास छिपे हुए हैं. इसके बाद पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी की, जिसके दौरान अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई. इस मुठभेड़ में फैज खान के पैर में गोली लगने की खबर है. घायल अवस्था में उसे कब्जे में लिया गया या नहीं, इस पर अभी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है. घटना के बाद पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है और पुलिस हाई अलर्ट पर है. हालांकि आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है.
कल क्या हुआ था: मेदिनीनगर में गोलीबारी से मचा हड़कंप
दरअसल, इस मुठभेड़ की जड़ में मेदिनीनगर में हुई एक सनसनीखेज वारदात बताई जा रही है. गुरुवार रात करीब 11 बजे नगरपालिका मार्केट इलाके में अज्ञात अपराधियों ने एक कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक तीन हमलावरों ने इस वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए. इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई थी और पुलिस पर दबाव बढ़ गया था कि जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ा जाए. इसी कड़ी में पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया, जिसके दौरान पांकी–तरहसी बॉर्डर पर मुठभेड़ की यह घटना सामने आई.

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.




Leave a comment