Hazaribagh घटना पर भाजपा का हमला, 24 घंटे में कार्रवाई नहीं तो आंदोलन की चेतावनी
जिले के विष्णुगढ़ प्रखंड स्थित कुसुम्बा गांव में एक बच्ची की हत्या के मामले ने राजनीतिक रंग ले लिया है. Bharatiya Janata Party (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद Aditya Sahu ने रांची स्थित पार्टी कार्यालय में प्रेसवार्ता कर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला.

Hazaribagh: जिले के विष्णुगढ़ प्रखंड स्थित कुसुम्बा गांव में एक बच्ची की हत्या के मामले ने राजनीतिक रंग ले लिया है. Bharatiya Janata Party (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद Aditya Sahu ने रांची स्थित पार्टी कार्यालय में प्रेसवार्ता कर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि रामनवमी और चैत्र नवरात्रि जैसे पवित्र अवसरों के दौरान जहां लोग उत्सव मना रहे थे, वहीं एक मासूम बच्ची का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म और फिर निर्मम हत्या कर दी गई, जो बेहद शर्मनाक और अमानवीय घटना है.
Aditya Sahu ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि अपराधियों के मन से कानून का डर खत्म हो गया है. उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस और प्रशासन अपनी जिम्मेदारियों से भटक चुके हैं और गंभीर मामलों में भी लापरवाही बरत रहे हैं. उनका कहना था कि घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी पीड़ित परिवार से मिलने तक नहीं पहुंचे, जो सरकार की संवेदनहीनता को दर्शाता है. उन्होंने इस घटना को राज्य की बिगड़ती कानून-व्यवस्था का उदाहरण बताते हुए कहा कि आम जनता अब खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है.
भाजपा ने इस मामले में सरकार के सामने कई मांगें रखी हैं. पार्टी ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी कर उन्हें फांसी की सजा देने, पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये का मुआवजा देने, बच्ची के पिता को सरकारी नौकरी देने और पूरे परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है. इसके साथ ही Aditya Sahu ने प्रशासन को 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी कि अगर तय समय सीमा के भीतर ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो 29 मार्च को हजारीबाग जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों में मशाल जुलूस निकाला जाएगा और 30 मार्च को पूरे जिले में बंद का आह्वान किया जाएगा.
उन्होंने आगे कहा कि यदि इसके बाद भी सरकार और प्रशासन की ओर से संतोषजनक कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन को पूरे झारखंड में फैलाया जाएगा. इस दौरान उन्होंने Hemant Soren पर भी निशाना साधते हुए कहा कि इतनी गंभीर घटना पर अब तक मुख्यमंत्री की ओर से कोई ठोस प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, जो बेहद चिंताजनक है. भाजपा ने स्पष्ट किया है कि वह इस मुद्दे को लेकर लगातार सरकार पर दबाव बनाए रखेगी और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर संभव कदम उठाएगी.

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts
झारखंड बीजेपी की नई टीम का ऐलान, आदित्य साहू की अगुवाई में गणेश मिश्रा और गीता कोड़ा को बड़ी जिम्मेदारी





Leave a comment