शपथ ग्रहण से पहले मेयर रौशनी खलखो ने भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन, साफ-सफाई कर दिया संदेश
रांची की नवनिर्वाचित मेयर रौशनी खलखो ने शपथ ग्रहण से पूर्व धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को नमन कर अपने कार्यकाल की शुरुआत की. गुरुवार को वह रांची स्थित बिरसा मुंडा पार्क पहुंचीं, जहां उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा के पास साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया.

Ranchi: रांची की नवनिर्वाचित मेयर रौशनी खलखो ने शपथ ग्रहण से पूर्व धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को नमन कर अपने कार्यकाल की शुरुआत की. गुरुवार को वह रांची स्थित बिरसा मुंडा पार्क पहुंचीं, जहां उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा के पास साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया.
इस दौरान रौशनी खलखो ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा उनके आदर्श हैं और वे उनके पदचिह्नों पर चलते हुए रांची के समग्र विकास के लिए काम करेंगी. उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता शहर की बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना और आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना होगा.
मेयर ने भावुक अंदाज में कहा कि वह रांची की जनता के लिए हमेशा उपलब्ध रहेंगी. जरूरत पड़ने पर “जनता की बेटी” के रूप में हर समय उनके साथ खड़ी रहेंगी.

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.


Leave a comment