बोकारो में ऑटो चालक का अपहरण: सीसीटीवी में कैद वारदात, पुलिस जांच में जुटी
बोकारो के सेक्टर-1 में राम मंदिर के पास ऑटो चालक गोलू कुमार का अपहरण कर लिया गया. पांच बदमाशों ने उसे बोलेरो में जबरन बैठाकर अगवा किया, जिसकी पूरी घटना CCTV में कैद हो गई. पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश जारी है.


Bokaro : बीएसटी थाना क्षेत्र के सेक्टर-1 स्थित राम मंदिर के पास बुधवार रात एक ऑटो चालक के अपहरण की सनसनीखेज घटना सामने आई है. जानकारी के अनुसार, ऑटो चालक गोलू कुमार को पांच अज्ञात लोगों ने जबरन एक कमर्शियल नंबर की बोलेरो में बैठाकर अगवा कर लिया. पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कुछ लोग उसे जबरदस्ती गाड़ी में बैठाकर ले जा रहे हैं.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. प्रत्यक्षदर्शी सुनील कुमार ने बताया कि उन्होंने गोलू को जबरन ले जाते हुए देखा और आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी, लेकिन लोग किसी विवाद में पड़ने से बचते रहे. बाद में पुलिस को इसकी सूचना दी गई.
गोलू के पिता सतन राम के अनुसार, उनके बेटे ने शाम को घर फोन कर बताया था कि वह लौट रहा है, लेकिन कुछ देर बाद सूचना मिली कि उसे कुछ लोग जबरन उठा ले गए. उन्होंने बताया कि गोलू का किसी से कोई पुराना विवाद नहीं था. भीड़भाड़ वाले इलाके में इस तरह की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है.

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts
साहिबगंज कोर्ट को बम धमकी: जनवरी 2026 से 26 मार्च तक देशभर में 60+ कोर्ट को बम धमकी, सब होक्स साबित

MLC से इस्तीफा, राज्यसभा शपथ और खरमास का सियासी इंतजार: नीतीश कुमार का स्मूथ सत्ता हस्तांतरण प्लान क्या है?







Leave a comment