UAE में फंसे लोहरदगा के अमित कुमार, भारत वापसी के लिए लगाई गुहार
लोहरदगा के अमित कुमार संयुक्त अरब अमीरात में फंसे हुए हैं. अमित कुमार सहित सैकड़ों भारतीय और विदेशी यात्री सुरक्षित तो हैं, लेकिन अभी तक वतन वापसी नहीं कर पाए हैं. उन्होंने भारत सरकार से मदद की गुहार लगाई है.

ईरान-इजराइल तनाव और मिसाइल हमलों के बीच लोहरदगा के अमित कुमार संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में फंस गए हैं. 25 फरवरी को दुबई से अमीरात घूमने गए अमित कुमार की 28 फरवरी की अबू धाबी से कोलकाता वापसी की फ्लाइट रद्द हो गई. यूएई ने सुरक्षा कारणों से अपने एयरस्पेस को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है. अमित ने भारत सरकार से मदद की गुहार लगाई है ताकि उन्हें सुरक्षित रूप से देश वापस लाया जा सके.
हवाई मार्ग बंद, यात्रियों को सुरक्षित रखा गया
अमित कुमार ने बताया कि ईरान द्वारा मिसाइल और ड्रोन हमले के बाद UAE ने अपने अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर सभी उड़ानों को रोक दिया. दुबई और अबू धाबी के प्रमुख एयरबेस बंद हैं. यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था या टिकट रिफंड की सलाह दी जा रही है. अमित और अन्य यात्री फिलहाल सुरक्षित स्थानों पर हैं, लेकिन उड़ानों के ठप होने के कारण कई भारतीय और विदेशी सैलानी UAE में फंसे हुए हैं.
भारत सरकार से मदद की गुहार
अमित कुमार ने कहा कि फिलहाल भय का माहौल है, लेकिन सभी यात्रियों को सुरक्षित रखा गया है. उन्होंने भारत सरकार से आग्रह किया है कि जल्द उन्हें और अन्य फंसे यात्रियों को भारत लौटने में मदद की जाए. अधिकारियों ने सुरक्षा स्थितियों के आधार पर उड़ानों की स्थिति पर समय-समय पर अपडेट देने का आश्वासन दिया है.

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.



Leave a comment