झारखंड के मतदाताओं के लिए आखिरी मौका, 18 नवंबर को सभी मतदान केंद्रों पर लगेगा विशेष कैंप
झारखंड के मतदाताओं के लिए 18 नवंबर को आखिरी मौका है. SIR के तहत मतदाता सूची में नाम नहीं जुड़वा पाने वाले पात्र नागरिकों के लिए सभी जिलों के मतदान केंद्रों पर विशेष ‘एक और अवसर’ कैंप लगाया जाएगा. कैंप सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा.

झारखंड के उन नागरिकों के लिए अहम मौका है, जो विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत अब तक मतदाता सूची में अपना नाम नहीं जुड़वा पाए हैं. ऐसे पात्र मतदाताओं के लिए 18 नवंबर को राज्य के सभी जिलों के मतदान केंद्रों पर विशेष ‘एक और अवसर’ कैंप आयोजित किया जाएगा. यह कैंप सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा. इस दौरान पात्र नागरिक मतदाता सूची में अपना नाम शामिल कराने के लिए संबंधित मतदान केंद्र पर पहुंच सकते हैं. प्रशासन ने ऐसे सभी लोगों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं और मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया पूरी करें.
संबंधित ख़बरें
और JHARKHAND ख़बरेंझारखंड में 108 एम्बुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल, 18 नवंबर की रात 8 बजे से अनिश्चितकालीन आंदोलन; तीन महीने का वेतन बकाया
विशाखापत्तनम में पुल से गिरकर झारखंड के मजदूर की मौत, परिवार को मिली 50 हजार की सहायता
झारखंड में आदिवासी नाबालिग से यौन शोषण के आरोपों पर सियासत तेज, भूषण बाड़ा की गिरफ्तारी की मांग लेकर राज्यपाल से मिले BJP नेता

विधायक भूषण बाड़ा से जुड़े कथित मामले पर दीपक बिरुआ ने निष्पक्ष जांच की मांग की, बोले- कानून से ऊपर कोई नहीं

देवघर: ऑटिज्म पीड़ित 13 वर्षीय सत्यम का आधार कार्ड बनवाने की पहल, सरकारी योजनाओं से जोड़ने का DC ने दिया निर्देश

झारखंड में चक्रवाती तूफान का असर, 19 से 22 नवंबर तक बारिश के आसार; 4 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट


