न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान टीम को 185 रन पर समेट दिया. लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने एक विकेट पर 54 रन बनाए थे, तभी ऑकलैंड में फिर बारिश शुरू हो गई और मुकाबला रोकना पड़ा.
अमेरिका ने ईरान को तेल प्रतिबंधों से बचाने में मदद करने के आरोप में भारतीय दंपति सुनील कुमार शर्मा और जसप्रीत प्रीति शाहिद समेत कई लोगों तथा नौ कंपनियों पर प्रतिबंध लगाए हैं. जानिए अमेरिकी कार्रवाई की पूरी वजह.
अमेरिका के मिडटर्म चुनाव 2026 में डेमोक्रेटिक पार्टी ने सीनेट में बहुमत हासिल कर लिया है. रिपब्लिकन पार्टी के बहुमत गंवाने से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए कानून बनाने, सरकारी नियुक्तियों और प्रशासनिक फैसलों को आगे बढ़ाना चुनौतीपूर्ण हो सकता है. अब अमेरिकी राजनीति में सत्ता का समीकरण बदल गया है.
बेबी डॉल फेम सिंगर कनिका कपूर ने अपने पति गौतम हाथीरमानी से शादी के चार साल बाद अलग होने का फैसला किया है. कनिका ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी और लोगों से प्राइवेसी बनाए रखने की अपील की. बता दें कि यह कनिका की दूसरी शादी थी. पहली शादी से उनके तीन बच्चे हैं.
दिल्ली पुलिस मुख्यालय के बाहर 150 पुलिसकर्मियों के साथ प्रदर्शन करने वाले ACP मनस्वी वशिष्ठ को सस्पेंड कर दिया गया है. जानिए शाहदरा थाने में वकील और पुलिस के बीच विवाद से लेकर ACP के निलंबन तक की पूरी कहानी.
MCX पर मंगलवार को सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई. चांदी 4,429 रुपये प्रति किलो टूटकर 1,79,350 रुपये पर आ गई. वहीं, 24 कैरेट सोना 1,386 रुपये सस्ता होकर 1,38,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. रिकॉर्ड हाई से चांदी 2.40 लाख रुपये से ज्यादा सस्ती हो चुकी है.
जालंधर में भीषण सड़क हादसे में यो यो हनी सिंह के भतीजे विदित ओलक और उनके दोस्त आरव तलवार की मौत हो गई. इस दुखद घटना के बाद सिंगर ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द साझा किया.
दिलजीत दोसांझ ने दिल्ली कॉन्सर्ट में CJP पर निशाना साधते हुए कहा कि पंजाबियों को लड़ना न सिखाएं. वहीं, अभिजीत दिपके ने असहमति के बावजूद उन्हें अपना पसंदीदा कलाकार बताया.
तमिलनाडु में CJP के नेता सौरव दास की नागरिकता और पहचान को लेकर मद्रास हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल हुई है. याचिका में उनकी पृष्ठभूमि की जांच, पासपोर्ट और आधार कार्ड रद्द करने तथा X और इंस्टाग्राम अकाउंट ब्लॉक करने की मांग की गई है.
उत्तराखंड के चमोली जिले में जोशीमठ के पास बड़ा हेलिकॉप्टर हादसा हुआ है. बदरीनाथ धाम से फाटा जा रहा ट्रांस भारत कंपनी का हेलिकॉप्टर चायी गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया. चमोली पुलिस ने पायलट कैप्टन हिमांशु समेत सभी छह लोगों की मौत की पुष्टि की है. खराब मौसम के बीच राहत और बचाव अभियान चलाया गया.
विधानसभा चुनावों की तैयारी में BJP ने बड़ा संगठनात्मक कदम उठाते हुए उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर के लिए सोशल मीडिया टीम गठित की है. पार्टी ने कई नेताओं को अहम जिम्मेदारियां सौंपी हैं. जानिए किस राज्य में किसे मिली कमान.
उत्तराखंड के चमोली जिले के जोशीमठ में बदरीनाथ से लौट रहा ट्रांस भारत एविएशन का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना है. हेलिकॉप्टर में पायलट समेत छह लोग सवार थे. संपर्क टूटने के बाद सेना, SDRF, ITBP और पुलिस की टीमें सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हैं.
CBSE ने कक्षा 9वीं और 10वीं के सिलेबस और परीक्षा पैटर्न में बदलाव किया है. नई व्यवस्था में वोकेशनल एजुकेशन अनिवार्य होगी. मैथ्स, साइंस या सोशल साइंस में फेल होने पर पास स्किल विषय से राहत मिल सकती है. जानें 33 प्रतिशत पासिंग मार्क्स और नई मार्किंग स्कीम के नियम.