मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट में झारखंड का खेल! लाइट हाउस प्रोजेक्ट में सत्ता का दखल, प्रबंध समिति का सामूहिक इस्तीफा
रांची के धुर्वा स्थित लाइट हाउस प्रोजेक्ट में विवाद गहरा गया है. परिसर की व्यवस्था संभाल रही प्रबंध समिति ने 31 अक्टूबर 2026 से सामूहिक इस्तीफे का ऐलान किया है. समिति ने सरकार और प्रशासन की कथित उपेक्षा, तकनीकी खामियों, राजनीतिक हस्तक्षेप, अवैध किराये और सुरक्षा संबंधी चिंताओं को इसकी वजह बताया है.


